New Genration Mahindra Scorpio 2021
- फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
महिंद्रा स्कॉर्पियो
इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा भी स्कॉर्पियो का नेक्सन जेनरेशन वर्जन लाने की तैयारी में जुटी हुई है। नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है। नई स्कॉर्पियो में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ 17 इंच के अलॉय व्हील्स, नई रूफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, नए एलईडी टेललैंप्स, रिअर स्पॉयलर जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसमें 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन और 2.0 mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो कि नई थार में भी दिया गया है। नई स्कॉर्पियो भी इसी साल लॉन्च होने वाली है।
इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि महिंद्रा XUV400 नाम से भी एक नई मिड-साइज एसयूवी लाएगी, जिसकी लंबाई 4.4 मीटर होगी और यह 5-सीटर और 7-सीटर में आएगी। कंपनी इसमें G15 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन दे सकती है, जो 163एचपी/120 एचपी की पावर देगा। कंपनी इसे 2022 या 2023 तक ही लॉ़न्च करेगी।