सी-सेगमेंट की फीचर लोडेड एसयूवी MG Astor को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। एमजी एस्टर की कीमतों का एलान कंपनी अगले महीने 07 अक्तूबर 2021 से करने जा रही है, वहीं उसी दिन से बुकिंग भी शुरू करेगी। वहीं एमजी एस्टर को स्टाइल, सुपर, स्मार्ट स्टैंडर्ड, स्मार्ट, शार्प स्टैंडर्ड, शार्प, सेवी, और सेवी रेड समेत 8 ट्रिम्स और 20 वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। वही एमजी एस्टर का मुकाबला Kia Seltos, Hyundai Creta, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun से होगा। खास बात यह है कि मिड-साइज एसयूवी में कई सेंगमेंट फर्स्ट फीचर दिए गए हैं, जो Kia Seltos, Hyundai Creta में भी नहीं मिलते हैं। आइए जानते हैं उन टॉप फीचर्स के बारे में....