पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों की दिलचस्पी इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ी है। इलेक्ट्रिक कारों में सिंगल चार्ज में मिलने वाली ड्राइविंग रेंज को लेकर ग्राहकों को मन में कुछ आशंका रहती है। लेकिन ईवी चार्जिंग के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत बनाने के लिए वाहन निर्माता और सरकार कोशिश कर रहे हैं। MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी ऑल-न्यू ZS EV (जेडएस ईवी) को अब भारतीय सड़कों पर उतार दिया है। नई जेडएस ईवी सेगमेंट में सबसे बड़ी 50.3 kWh बैटरी के साथ आती है और यह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। एक बार फुल चार्जिंग पर यह इलेक्ट्रिक कार 461 किमी की प्रमाणित रेंज की पेशकश करती है।
क्लीन टेक्नोलॉजी और ग्रीन मोबिलिटी को लेकर एमजी मोटर की प्रतिबद्धता ब्रांड के इनोवेशन और जेडएस ईवी की बढ़ती मौजूदगी के इर्दगिर्द व्यापक इकोसिस्टम के नजरिए में साफ तौर पर देखी जा सकती है। जेडएस ईवी अब अपने नए अवतार में बाजार में आई है।
विज्ञापन
2 of 8
2022 MG ZS EV
- फोटो : MG Motor
नई जेडएस ईवी को आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स, आरामदायक और प्रीमियम इंटीरियर, सेगमेंट में पहली बार मिलने वाले (फर्स्ट-इन-सेगमेंट) फीचर्स के साथ बिल्कुल नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इन खूबियों में ड्युअल पेन पैनोरामिक स्काईरूफ, डिजिटल ब्लूटूथ की, रियर ड्राइव असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आइ-स्मार्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। इसमें वैश्विक स्तर पर प्रमाणित (ASIL-D, IP69K & UL2580) बैटरी भी दी गई है जिसे आग, धक्क, धूल, धुंआ सहित 8 स्पेशल सेफ्टी टेस्ट से होकर गुजारा गया है।
यहां हम नई जेडएस ईवी की बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं जोकि भारत में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
3 of 8
MG ZS EV 2022
- फोटो : MG Motor
ज्यादा रेंज के लिए बड़ी और दमदार बैटरी
नई एमजी जेडएस ईवी आइपी69के और एएसआइएल-डी के साथ 50.3 kWh बैटरी के साथ आती है। इसने 44.5 kWh की जगह ली है। नई बैटरी की मदद से, कार अब एक बार चार्ज करने पर 461 किलोमीटर की एआरएआइ-क्लेम्ड रेंज पर लौट आई है। इस कार में पावरफुल में मोटर दी गई है जोकि बेस्ट-इन-क्लास 176 PS का पावर आउटपुट देती है। इससे जेडएस ईवी सिर्फ 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा, बैटरी को अतिरिक्त सुरक्षा के लिए UL2580 का वैश्विक प्रमाणन भी मिला है।
4 of 8
MG ZS EV 2022
- फोटो : MG Motor
एडवांस्ड सेफ्टी पैकेज
अपडेटेड जेडएस ईवी 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, हिल स्टार्ट/डिसेंट कंट्रोल एवं टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) की अतिरिक्त सुरक्षा के साथ आती है। कार द्वारा रियर ड्राइव असिस्ट फीचर की भी पेशकश की गई है जिसमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (बीएसडी), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (आरसीटीए) शामिल है। यह पीछे की तरफ बायीं या दायीं ओर से आने वाली उन कारों का पता लगाती हैं जोकि रिवर्स कैमरा या सेंसर्स लाइट की रेंज से बाहर होती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
MG ZS EV 2022
- फोटो : MG Motor
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
नई जेडएस ईवी में एमजी का नवीनतम आइ-स्मार्ट कनेक्टेड सिस्टम दिया गया जोकि अब 75 से ज्यादा कनेक्टेड खूबियों के साथ आता है। नये सिस्टम की मदद से ग्राहक स्काईरूफ, एसी, म्यूजिक, रेडियो, नैविगेशन आदि को नियंत्रित करने के लिए 100 से ज्यादा कमांड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, यह 35 से अधिक हिंग्लिश वॉयस कमांड्स एवं कार को भी सपोर्ट करता है और इसमें पार्क+, मैपमायइंडिया, शॉर्टपीडिया एवं जियो जैसी इन-कार सेवाएं भी दी गई हैं।
विज्ञापन
6 of 8
MG ZS EV 2022
- फोटो : MG Motor
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
नई एमजी जेडएस ईवी पुराने 8.0 इंच यूनिट की जगह अपडेटेड 10.1 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें एनालॉग डायल्स की जगह नया 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। एक्सटीरियर की बात करें तो फ्रंट बम्पर को फिर से डिजाइन किया गया है और कार में नए एलईडी हेडलैम्प्स एवं डीआरएल्स एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं।
विज्ञापन
7 of 8
MG ZS EV 2022
- फोटो : MG Motor
एमजी ई-शील्ड
नई जेडएस ईवी निजी ग्राहकों के लिए एमजी के ई-शील्ड प्रोग्राम के तहत कवर्ड है। यह अनलिमिटेड किलोमीटर्स के लिए 5 साल की मुफ्त वारंटी, बैटरी पैक सिस्टम पर 8-साल/1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी की पेशकश करता है। कंपनी ने 5 सालों के लिए 24/7 रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) और 5 लेबर-फ्री सर्विसेज की भी पेशकश की है।
फिलहाल, नई जेडएस ईवी टॉप-स्पेक एक्सक्लूसिव ट्रिम में उपलब्ध होगी, जबकि बेस-स्पेक एक्साइट ट्रिम जुलाई 2022 से उपलब्ध होगा। सीएएसई (कनेक्टेड, ऑटोनॉमस, शेयर्ड और इलेक्ट्रिक) परिवहन के अपने दृष्टिकोण पर संचालित, यह अत्याधुनिक कार निर्माता कंपनी एमजी इस समय ऑटोमोबाइल सेगमेंट में विभिन्न ‘एक्सपीरियंस’ को शामिल कर चुकी है।