फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volvo: वोल्वो इंडिया ने 4 प्रतिशत तक बढ़ाई अपने वाहनों की कीमतें, जानें कितनी हुई महंगी

Wed, 20 Apr 2022 10:49 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Volvo XC40 Recharge Facelift - फोटो : Volvo
Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) ने अपनी लग्जरी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने अपनी अपने वाहनों की कीमतें में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के बाद वोल्वो की कारें भारतीय बाजार में एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक महंगी हो गई हैं। XC60 B5 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल की कीमतों में सबसे ज्यादा चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस लग्जरी एसयूवी की अब एक्स-शोरूम कीमत 65.90 लाख रुपये है। कंपनी के लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी से जो अन्य मॉडल महंगे हुए हैं उनमें  XC40 T4 R डिजाइन पेट्रोल, S90 B5 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड और XC90 B6 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo
तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद, Volvo XC40 की कीमत अब 44.50 लाख रुपये हो गई है। जबकि S90 और XC90 की कीमत क्रमशः 65.90 लाख रुपये और 93.90 लाख रुपये है। S90 और XC90 की कीमतों में क्रमशः दो प्रतिशत और तीन प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Volvo S90 - फोटो : Volvo Cars
वाहन निर्माता ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने इस साल 12 अप्रैल तक अपनी वोल्वो कारों की बुकिंग की है, उन्हें पुरानी कीमत पर ही कार मिलेगी। जबकि जिन उपभोक्ताओं ने उस तारीख के बाद अपनी कारों की बुकिंग की है, उन्हें नई कीमत चुकानी होगी।

4 of 5
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने अपनी वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं। इस साल दूसरी बार कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले वोल्वो ने 2022 की शुरुआत में कीमत बढ़ोतरी का एलान किया था। वाहन निर्माता का दावा है कि लेटेस्ट मूल्य बढ़ोतरी ग्लोबल सप्लाई चेन व्यवधान, उच्च रसद लागत और अस्थिर विदेशी मुद्रा स्थितियों के कारण बढ़ती इनपुट लागत के कारण हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Volvo S90 - फोटो : Volvo Cars
मूल्य बढ़ोतरी के बारे में वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक, ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान देखा गया है जिससे इनपुट और रसद लागत में इजाफा हुआ है। उन्होंने आगे कहा, "इससे वोल्वो कार इंडिया पर प्रतिकूल असर पड़ा है, जैसे इसने पूरे भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को प्रभावित किया है। इस अभूतपूर्व लागत बढ़ोतरी ने हमें अपने सभी उत्पाद की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा करने के लिए मजबूर किया है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें