फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 Mercedes GLC Facelift: मर्सिडीज जीएलसी का नया फेसलिफ्ट मॉडल हुआ पेश, जल्द ही भारत में भी आ सकती है

Thu, 02 Jun 2022 05:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने आधिकारिक तौर पर सेकेंड जेनरेशन GLC मिड-साइज एसयूवी से पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन
1 of 8
2023 Mercedes-Benz GLC - फोटो : Mercedes-Benz
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने आधिकारिक तौर पर सेकेंड जेनरेशन GLC मिड-साइज एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। नई 2023 Mercedes-Benz GLC (2023 मर्सिडीज-बेंज जीएलसी) में हाल ही में लॉन्च की गई वाहन निर्माता की सी-क्लास से कई फीचर्स लिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
2023 Mercedes-Benz GLC - फोटो : Mercedes-Benz
2023 जीएलसी के डिजाइन में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। जिनमें सबसे प्रमुख हैं स्लीक हेडलाइट्स, फ्रंट ग्रिल पर सिंगल मेटल स्ट्रिप और पतली टेल लैंप। इनके अलावा, शायद ही किसी को 2023 मॉडल और मौजूदा मॉडल के बीच अंतर दिखाई देगा। 
विज्ञापन

3 of 8
2023 Mercedes-Benz GLC - फोटो : Mercedes-Benz
साइज में हुई बड़ी
GLC के साइज की बात करें तो यह बड़ी हो गई है। हालांकि यह उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिस पर कंपनी की अन्य सेडान सी-क्लास तैयार की गई है। नई GLC की लंबाई 4,716 mm, चौड़ाई 1,890 mm और लंबाई 1,640 mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,888 mm लंबा है। इससे कार के अंदर कंधे, सिर और घुटने के लिए ज्यादा जगह मिलती है और बूट स्पेस को भी बड़ा बनाने में मदद मिली है। 

4 of 8
2023 Mercedes-Benz GLC - फोटो : Mercedes-Benz
इंजन और पावर
इसमें जो एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है वह इसका पावरट्रेन है। 2023 GLC में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 201 bhp का पावर और 320 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 48-वोल्ट हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है जो अतिरिक्त 23 bhp का पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। संयुक्त रूप से, यह एसयूवी 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की मदद से 224 bhp का पावर और 520 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है जो सभी चार पहियों को पावर भेजता है। 
विज्ञापन

5 of 8
2023 Mercedes-Benz GLC - फोटो : Mercedes-Benz
टॉप स्पीड
मर्सिडीज का दावा है कि नई 2023 GLC 7.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 221 किमी प्रति घंटा है। डैम्पिंग के लिए चार-लिंक स्टील सस्पेंशन के साथ आगे की तरफ चुनिंदा डैम्पिंग सिस्टम और पीछे की तरफ चुनिंदा डैम्पिंग सिस्टम के साथ स्वतंत्र मल्टी-लिंक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए चारों पहियों में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
2023 Mercedes-Benz GLC - फोटो : Mercedes-Benz
फीचर्स
2023 मर्सिडीज-बेंज जीएलसी के टेक्नोलॉजी और फीचर्स की बात करें तो, इसमें नया एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें 11.9-इंच का पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह वॉयस कमांड, एआर-आधारित नेविगेशन और टच-सेंसिटिव एचवीएसी कंट्रोल को सपोर्ट करता है। 
विज्ञापन

7 of 8
2023 Mercedes-Benz GLC - फोटो : Mercedes-Benz
इस एसयूवी में मर्सिडीज-बेंज लेवल 2 ड्राइव पायलट ड्राइवर-एसिस्टेंस सिस्टम भी मिलता है। इसके साथ ही एक 360-डिग्री कैमरा दिया गया है जो कैमरों की मदद से यह दिखाता है कार के नीचे वास्तव में क्या है। इसके अलावा इस कार में हर वो फीचर्स मिलते हैं जो एक लग्जरी एसयूवी में होनी चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
2023 Mercedes-Benz GLC - फोटो : Mercedes-Benz
कितनी होगी कीमत
फिलहाल, इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जीएलसी के मौजूदा मॉडल की कीमत 62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और हम उम्मीद कर सकते हैं कि 2023 जीएलसी की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। ऐसी उम्मीद है कि मर्सिडीज-बेंज भारत में 2023 जीएलसी हाइब्रिड एसयूवी को इसके वैश्विक लॉन्च के साथ या इसके तुरंत बाद लॉन्च करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें