Mercedes-AMG G 63 (मर्सिडीज-एएमजी जी 63) लग्जरी परफॉर्मेंस एसयूवी को भारतीय बाजार में 3.60 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। 120+ यूनिट्स का पहला बैच पहले ही रिजर्व किया जा चुका है। अब मर्सिडीज-बेंज ने डिलीवरी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जो 2025 की तीसरी तिमाही में होगी। एसयूवी अब उस प्रतिष्ठित सिल्हूट, नए फीचर्स और माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को बरकरार रखते हुए अपडेट डिजाइन के साथ आती है।
विज्ञापन
2 of 4
Mercedes-AMG G 63 luxury performance SUV
- फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज-एएमजी जी 63 में क्या है नया?
मर्सिडीज ने जी 63 में कुछ डिजाइन बदलाव किए हैं। अब इसमें एएमजी कारों की तरह ही ग्रिल के लिए वर्टिकल स्लैट्स दिए गए हैं। रेडिएटर ग्रिल को डार्क क्रोम में तैयार किया गया है। और साथ ही नए कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। अब इस कार के अलॉय व्हील्स का साइज 22 इंच है।
इसमें एक नया कीलेस एंट्री फीचर भी दिया गया है, जो जी-क्लास में पहली बार दिया गया है। इस एसयूवी को MBUX टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से भी अपडेट किया गया है। जो अब वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। यह 18-स्पीकर 760 बर्मेस्टर साउंड सिस्टम से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 4
Mercedes-AMG G 63 luxury performance SUV
- फोटो : Mercedes-Benz
इंजन पावर और गियरबॉक्स
2025 Mercedes-AMG G 63 में 4.0-लीटर वी8 इंजन लगा है जिसे हाथ से बनाया गया है। यह 576 बीएचपी का अधिकतम पावर और 850 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के जरिए इसे 20 बीएचपी का अतिरिक्त बूस्ट भी मिलता है। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 9-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। अगर ड्राइवर मैन्युअल कंट्रोल लेना चाहे तो पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं।
स्पीड
मर्सिडीज रेस स्टार्ट भी दे रही है जो अनिवार्य रूप से लॉन्च कंट्रोल है। इस फंक्शन का इस्तेमाल करते हुए, मर्सिडीज-एएमजी जी 63 सिर्फ 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Mercedes-AMG G 63 luxury performance SUV
- फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज-एएमजी जी 63: ऑफ-रोड क्षमता
एएमजी जी 63 में 229 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है और यह एसयूवी पानी में 700 मिमी की गहराई तक उतर सकती है। इसका एप्रोच एंगल 31 डिग्री है, जबकि यह 35 डिग्री के झुकाव पर भी स्थिर रह सकती है।