Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने चल रहे त्योहारी सीजन को देखते हुए, Rumion Festive Edition (रुमियन फेस्टिव एडिशन) लॉन्च किया है। यह सभी ट्रिम लेवल पर उपलब्ध है। और इस लिमिटेड एडिशन वर्जन में 20,608 रुपये की अतिरिक्त लागत पर एक विशेष टोयोटा जेनुइन एक्सेसरीज (TGA) पैकेज मिलता है। ध्यान देने वाली बात है कि, यह ऑफर सभी टोयोटा डीलरशिप पर सिर्फ 31 अक्तूबर, 2024 तक ही लागू है।
विज्ञापन
2 of 6
Toyota Rumion
- फोटो : Toyota
कितनी है कीमत
मारुति सुजुकी अर्टिगा पर आधारित, टोयोटा रुमियन चार वेरिएंट्स - एस, जी और वी, एस सीएनजी में उपलब्ध है और इसकी कीमत 10.44 लाख रुपये, एक्स-शोरूम और 13.73 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
3 of 6
Toyota Rumion
- फोटो : Toyota
क्या है खास
TGA पैकेज से लैस टोयोटा रुमियन में कई स्टाइलिश बदलाव किए गए हैं। इनमें बैक डोर गार्निश, मड फ्लैप्स, रियर बम्पर गार्निश और राइट-हैंड ड्राइव मॉडल के लिए डीलक्स कारपेट मैट शामिल हैं। अतिरिक्त फीचर्स में हेडलैंप गार्निश, नंबर प्लेट गार्निश, क्रोम डोर वाइजर, रूफ एज स्पॉइलर और गार्निश फिनिश के साथ बॉडी साइड मोल्डिंग शामिल हैं।
4 of 6
Toyota Rumion
- फोटो : Toyota
इंजन और ट्रांसमिशन
टोयोटा रुमियन में 1.5-लीटर K सीरीज पेट्रोल इंजन है जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियर बॉक्स से जुड़ा है। सात सीटर में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल प्लस सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन भी मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
Toyota Rumion
- फोटो : Toyota
पावर और माइलेज
पेट्रोल-ओनली वेरिएंट 6,000 आरपीएम पर 101 बीएचपी की अधिकतम पावर और 4,400 आरपीएम पर 136.8 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। सीएनजी पर, रुमियन का पावर आउटपुट 5,500 आरपीएम पर 86.63 बीएचपी और 4,200 आरपीएम पर 121.5 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट कम हो जाता है। टोयोटा रुमियन के पेट्रोल वेरिएंट में 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट में 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देने का दावा किया गया है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो टोयोटा रुमियन में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7 इंच का स्मार्टप्ले कास्ट टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। नए वेरिएंट में टोयोटा आई-कनेक्ट भी दिया गया है, जो क्लाइमेट, लॉक/अनलॉक, हैजर्ड लाइट और अन्य कनेक्टेड फीचर्स के लिए रिमोट कंट्रोल प्रदान करता है। एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स में डुअल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, हिल होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और बहुत कुछ शामिल हैं।