Maruti Suzuki India Limited (MSIL) (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) अपनी लोकप्रिय एसयूवी Vitara Brezza के मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में एक नई टेक्नोलॉजी Mild Hybrid System (माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम) दे सकती है। कंपनी फिलहाल यह तकनीक Vitara Brezza के केवल ऑटोमैटिक वर्जन में देती है। कंपनी ने इस बारे में यातायात विभाग में आवेदन किया है। इंटरनेट में लीक हुए दस्तावेज में इस जानकारी का खुलासा हुआ है। Mild Hybrid System लगने के बाद Maruti Vitara Brezza के मैन्युअल वेरिएंट का माइलेज बढ़ जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Maruti Vitara Brezza 2020-Front
- फोटो : Social Media
Compact SUV (कॉम्पैक्ट एसयूवी) सेगमेंट में Maruti Suzuki की विटारा ब्रेजा तीन साल से अधिक समय तक सेल्स चार्ट पर हावी रही। लेकिन Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) के आने के बाद यह सिलसिला टूट गया। बेहतर उपकरणों, बहुत सारे इंजन ऑप्शंस के साथ-साथ ब्लू लिंक कनेक्टिविटी फीचर के साथ लॉन्च की गई Hyundai Venue ने साल 2019 में कुछ महीनों के लिए मासिक बिक्री में विटारा ब्रेजा को पीछे छोड़ दिया।
नए साल में भी यह सिलसिला जारी है। फरवरी 2020 में Hyundai Venue किआ सेल्टोस के बाद देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के जवाब में, मारुति सुजुकी ने पिछले महीने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो) में Vitara Brezza facelift (विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट) को कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ पेश किया, ताकि मौजूदा मॉडल को बाजार में बनाए रखा जा सके।
इंजन
हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव नया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है। इसे फिएट से मिलने वाले 1.3-लीटर DDiS200 डीजल इंजन से रिप्लेस कर दिया गया है। यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला K15B 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जिसमें 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है।इसमें स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी और टॉर्क बूस्टर मिलता है। यह सिर्फ 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस वेरिएंट में उपलब्ध है।
माइलेज
Maruti Vitara Brezza के मैन्युअल वेरिएंट में Mild Hybrid System लग जाने के बाद इसका माइलेज बढ़ जाएगा। अभी मैनुअल ट्रांसमिशन वाली ब्रेजा का माइलेज 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर, और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली वेरिएंट का माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है। मैनुअल वेरिएंट की तुलना में ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज ज्यादा है, क्योंकि इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन
6 of 7
Maruti Vitara Brezza 2020 Interior
- फोटो : Social Media
फीचर्स
2020 Maruti Vitara Brezza में नए फ्रंट ग्रिल, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ बेहतर हेडलैंप्स, रिडिजाइन किए गए बंपर, नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके साथ ही कुछ अन्य सामान्य कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो कार के कैबिन में ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और क्लाउड फीचर्स के साथ लेटेस्ट स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलेगा।