देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने 'मिशन ग्रीन मिलियन' के तहत घरेलू बाजार में अपनी तीसरी BS6 मानक वाली CNG गाड़ी पेश की है। कंपनी 2020 Maruti Suzuki WagonR S-CNG (मारुति सुजुकी वैगन आर एस-सीएनजी) को भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट- LXi और LXi (O) में लॉन्च किया है।
विज्ञापन
2 of 7
New wagon-r
तीसरी BS6 सीएनजी गाड़ी
WagonR S-CNG मारुति सुजुकी का तीसरा मॉडल है जिसमें BS6 मानकों वाले इंजन के साथ S-CNG तकनीक है। मारुति ने इससे पहले Alto 800 और MPV Ertiga को S-CNG ईंधन विकल्प के साथ पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
3 of 7
New Maruti Wagon r 2019
इंजन
WagonR S-CNG में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 58bhp का पावर CNG में और 81bhp का पावर पेट्रोल मोड में पैदा करता है। वहीं यह कार CNG मोड में 78Nm और पेट्रोल मोड में 113Nm टॉर्क पैदा करती है। वैगन आर के S-CNG वेरिएंट में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ECUs) और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम भी मिलता है।
4 of 7
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Team-BHP
माइलेज
मारुति सुजुकी के मुताबिक WagonR S-CNG का माइलेज 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
5 of 7
Maruti Wagon R
- फोटो : Social
कीमत
Maruti Suzuki WagonR S-CNG के LXi वेरिएंट की कीमत 5.25 लाख रुपये और LXi (O) की कीमत 5.32 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की है।
विज्ञापन
6 of 7
New wagon-r
10 लाख वाहन बिक्री का लक्ष्य
मारुति सुजुकी ने मिशन ग्रीन मिलियन योजना को ग्रेटर नोएडा में आयोजित Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया था। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी का लक्ष्य है कि वो अगले 2 वर्षों के दौरान 10 लाख इको-फ्रेंडली व्हीकल्स की बिक्री करे।
कंपनी ने थर्ड जनरेशन WagonR को जनवरी 2019 में लॉन्च किया था। मंदी की मार के बावजूद इस कार की अच्छी बिक्री हुई। कंपनी अब तक अपनी इस सबसे ऊंची हैचबैक कार की 24 लाख यूनिट्स बेच चुकी है।