देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को एलान किया कि उसने एक नया 'कस्टमर कंवीनियंस पैकेज (सीसीपी)' (ग्राहक सुविधा पैकेज) शुरू किया है। इस पैकेज के तहत अगर भविष्य में कार के इंजन में किसी तरह की समस्या पैदा हो जाती है, तो कंपनी उन वाहनों के लिए एक कवर प्रदान करेगी। ग्राहकों के लिए ओनरशिप एक्सीपिरियंस को और आसान बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए, मारुति सुजुकी ने बताया कि सीसीपी आफर-सेल्स सर्विस को मजबूत करने में मदद करेगा।
क्या है यह पैकेज
यह देखते हुए कि ग्राहक तेजी से विश्वसनीय ब्रांडों के कार मॉडल पसंद कर रहे हैं जो किसी बड़ी मैकेनिकल खराबी के मामले में तुरंत और पूरा समाधान देते हैं, मारुति सुजुकी के सीसीपी का मकसद हाइड्रोस्टेटिक लॉक और ईंधन मिलावट के कारण इंजन में अप्रत्याशित खराबी के लिए एक कवर प्रदान करना है।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki
- फोटो : Agency (File Photo)
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में सर्विस के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक, पार्थो बनर्जी कहते हैं, "सीसीपी को विशेष रूप से हाइड्रोस्टेटिक लॉक या ईंधन मिलावट के कारण वाहन के इंजन में आने वाली अनुचित और अप्रत्याशित खराबी के मामले में ग्राहकों को आश्वासन देने के लिए डिजाइन किया गया है। हमारे ग्राहकों के पास इनमें से किसी भी पैकेज के लिए साइन अप करने और देश भर में किसी भी मारुति सुजुकी अधिकृत वर्कशॉप में बेनिफिट लेने का ऑप्शन है।"
4 of 6
Maruti Suzuki Car
- फोटो : For Reference Only
ग्राहकों को चाहिए सर्विस
ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाने के लिए बिक्री के बाद एक मजबूत आउटरीच की जरूरत के बारे में बनर्जी आगे बताते हैं, "हमारे ग्राहक रिसर्च में, हमने पाया कि आज ग्राहक अपनी कारों के बारे में ज्यादा जोखिम से बचते हैं और अपने वाहन के संबंध में किसी भी घटना के लिए तैयार रहने में विश्वास करते हैं। इसके अलावा, वे अपनी कारों के रखरखाव के लिए निर्माताओं से आश्वासन और सर्विस की सुविधा की तलाश करते हैं।"
विज्ञापन
5 of 6
कार सर्विस
- फोटो : For Reference Only
सीसीपी का तीन पैकेज ऑप्शन
सीसीपी तीन पैकेज ऑप्शन देता है। यदि इंजन में पानी घुस जाता है तो मरम्मत के लिए सीसीपी हाइड्रो कवरेज देता है। सीसीपी फ्यूल खराब ईंधन गुणवत्ता के कारण जरूरी मरम्मत को कवर करता है। जबकि सीसीपी प्लस दोनों को कवर करता है।
सीसीपी के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए ग्राहक के पास एक एक्टिव प्राइमरी वारंटी और एक एक्सटेंडेड वारंटी होनी चाहिए। और डीलरशिप पर पैकेज का लाभ उठाने के अलावा, कंपनी की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।