फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Car Offers: सितंबर में सस्ते में मिल रही हैं मारुति की कारें, जानें किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट

Mon, 06 Sep 2021 06:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Discount Offers : त्योहारी सीजन नजदीक आने के साथ ही भारत में कार निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों पर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भी इस महीने अपनी कारों पर आकर्षक डील की घोषणा की है। मारुति सुजुकी एरिना रेंज की कारों पर इस महीने, यानी सितंबर 2021 में अधिकतम 43,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। 

अगस्त में हुई बंपर बिक्री
अगस्त का महीना भारतीय वाहन उद्योग के लिए बिक्री के लिहाज से काफी उत्साहजनक रहा है। मारुति सुजुकी ने अगस्त के महीने में कुल 1.30 लाख वाहनों की बिक्री की। यह पिछले साल अगस्त की तुलना में 4.8 फीसदी ज्यादा है। अगस्त 2020 में कंपनी ने 1.24 लाख गाड़ियों की बिक्री की थी। बीते साल अगस्त में कंपनी ने 7920 यूनिट्स निर्यात किया, जो बीते महीने बढ़कर 20,619 यूनिट्स रही। कंपनी ने 12,699 यूनिट ज्यादा निर्यात की। हालांकि, कंपनी को घरेलू बिक्री में 5.7 फीसदी का नुकसान हुआ है। अगस्त 2020 में कंपनी की 1.16 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री रही, जो बीते महीने घटकर 1.10 लाख यूनिट रही। यहां हम आपको मारुति सुजुकी एरिना लाइन-अप पर सितंबर 2021 में उपलब्ध सभी ऑफर्स के बारे में बता रहें है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
Alto पर क्या है ऑफर
मारुति अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) के पेट्रोल एसी वेरिएंट पर 20,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। वहीं इस कार के पेट्रोल नॉन-एसी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि ऑल्टो के सीएनजी वर्जन पर कोई नगद छूट नहीं मिल रही है। इस छोटी हैचबैक के सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
S-Presso
S-Presso के पेट्रोल वर्जन पर 25,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। जबकि CNG वर्जन पर कोई नकद छूट नहीं दी जा रही है। कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 

4 of 6
Maruti celerio]
Celerio
मारुति अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Celerio (सेलेरियो) पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है। S-Presso की तरह Celerio पर भी 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी जल्द ही अपनी सेलेरियो कार के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Wagon-R
Maruti Wagon-R (मारुति वैगनआर) पर 10,000 रुपये की नगद छूट मिल रही है, लेकिन सिर्फ पेट्रोल मॉडल पर। कंपनी वैगनआर के CNG मॉडल पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है। हालांकि 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट कार के हर वेरिएंट पर मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2020 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Swift (स्विफ्ट) और Dzire (डिजायर) दोनों पर, मारुति 10,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। इसके साथ ही 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। जहां तक Ertiga की बात है, तो कंपनी इस महीने इस पर कोई आधिकारिक छूट और डील नहीं दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें