देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने ARENAVerse (एरिनावर्स) के लॉन्च का एलान किया है। यह मारुति के एरिना शोरूम नेटवर्क के लिए एक मेटावर्स प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा मारुति सुजुकी वाहनों के साथ एक शानदार वर्चुअल एक्सपीरियंस का लुत्फ उठा सकेंगे। इस साल की शुरुआत में पेश किए गए NEXAVerse के बाद यह कंपनी का दूसरा ऐसा प्रोग्राम है।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki
- फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म का लॉन्च नए युग के ग्राहकों के लिए ज्यादा इंटरैक्टिव और इमर्सिव रिटेल एक्सपीरियंस प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता पर आधारित है। आगे बढ़ते हुए, ग्राहक सेल्स प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल रूप से बातचीत करने और ARENAVerse में अपनी जरूरतों के मुताबिक कारों को कॉन्फिगर भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : For Reference Only
ARENAVerse की शुरुआत पर बोलते हुए, शशांक श्रीवास्तव, सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, "मारुति सुजुकी में, हमने सुनिश्चित किया है कि हमारी पहले से ही मजबूत डिजिटल यात्रा नए जमाने के ग्राहक की जरूरतों के मुताबिक और मजबूत हो। हमने मेटावर्स के पहियों को NEXAverse के साथ गतिमान किया, जो एक शानदार सफलता रही है, जिसमें अकेले NEXAverse से ग्रैंड विटारा के लिए 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिली।"
4 of 6
Maruti Suzuki
- फोटो : For Reference Only
उन्होंने कहा, "एरीनावर्स के साथ, हमने देश के सबसे बड़े ऑटो रिटेल नेटवर्क एरिना को मेटावर्स में लाकर और यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारे ग्राहकों के डिजिटल एक्सपीरियंस यथासंभव व्यक्तिगत और गतिशील रहें, इस डिजिटल यात्रा को एक पायदान आगे बढ़ाया है। मेटावर्स के वैश्विक ऑनलाइन इको सिस्टम में अपार संभावनाएं हैं जो कंपनियों को भौगोलिक सीमाओं और समय क्षेत्रों के बिना विकसित होने के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।"
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : For Reference Only
श्रीवास्तव ने आगे कहा, "यह MSIL में हमारे लिए देश भर में हमारे विशाल नेटवर्क के साथ हमारे तकनीकी इनोवेशन को इंटीग्रेट करके हमारे सबसे दूरस्थ ग्राहकों को छूने के लिए बहुत बड़ा मौका पेश करता है। हम इस बात से बहुत उत्साहित हैं कि मेटा-यूनिवर्स में हमारे लिए क्या मौजूद है और हम अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट एक्सपीरियंस लाने के लिए इसके जरिए कैसे नेविगेट करते हैं।
2021 में, मारुति सुजुकी ने कार खरीदने के 26 में से 24 चरणों को डिजिटाइज किया और अपने इको सिस्टम को एक सहज एंड-टू-एंड एक्सपीरियंस के लिए एक साथ एडाप्ट करने के लिए मजबूत बनाया। चाहे वह उसकी स्मार्ट फाइनेंस सर्विस हो, 'एमएस चैटबॉट' या 'एस-असिस्ट', कंपनी का कहना है कि उसने हमेशा नए युग के इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी है।