फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Engage: मारुति सुजुकी ने एंगेज नाम को किया ट्रेडमार्क, हो सकती है रीबैज्ड टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

Fri, 28 Apr 2023 11:55 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki SUV - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भारत में Engage (एंगेज) नेमप्लेट को ट्रेडमार्क किया है। एक लीक हुए पेटेंट दस्तावेज का खुलासा हुआ है। कार निर्माता ने मार्च 2023 में इस ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया था, और आधिकारिक वेवसाइट के मुताबिक ट्रेडमार्क का स्टेटस "औपचारिकता चेक पास" बता रहा है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह नाम किस मॉडल के लिए तय होगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक Maruti Suzuki Engage (मारुति सुजुकी एंगेज) नाम का इस्तेमाल आनेवाली प्रीमियम एमपीवी या 7-सीटर एसयूवी के लिए किया जा सकता है। नई Maruti MPV जाहिर तौर पर Toyota Innova Hycross का रीबैज वर्जन होगी, और नई 7-सीटर एसयूवी Grand Vitara पर आधारित होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota (For Reference Only)
लुक और डिजाइन
मारुति सुजुकी की नई प्रीमियम एमपीवी जुलाई 2023 तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Maruti Engage (यदि यह नाम एमपीवी के लिए इस्तेमाल किया जाता है) देश में इंडो-जापानी कार निर्माता का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा। नई मारुति एमपीवी की डिजाइन और स्टाइलिंग टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से थोड़ी अलग हो सकती है। मॉडल में ब्रांड की सिग्नेचर ग्रिल (संभवतः ग्रैंड विटारा के जैसी) के साथ-साथ नए डिजाइन किए गए हेडलैंप, टेललैंप और फ्रंट बम्पर होंगे। इनोवा हाइक्रॉस की तरह, नई मारुति एंगेज एफडब्ल्यूडी (फ्रंट-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ मोनोकॉक टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota (For Reference Only)
फीचर्स
नई मारुति एमपीवी में अलग इंटीरियर थीम हो सकती है, जबकि फीचर लिस्ट इनोवा हाईक्रॉस के जैसी होगी। इसका मतलब है कि यह इंडो-जापानी ऑटोमेकर की ओर से एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) पेश करने वाला पहला मॉडल होगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ओटोमन फंक्शन के साथ दूसरी पंक्ति की सीटें, एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल पेन पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी होंगे।

4 of 5
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota (For Reference Only)
इंजन पावर
नई Maruti Suzuki Engage MPV (मारुति सुजुकी एंगेज एमपीवी) को 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और इसके बिना भी उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों पावरट्रेन टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से लिए गए हैं। 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 186PS का अधिकतम पावर और 206Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ रखा जा सकता है। 2.0-लीटर पेट्रोल मोटर अधिकतम 174PS का पावर और 205Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota (For Reference Only)
कितनी होगी कीमत
नई मारुति प्रीमियम एमपीवी की कीमतें 19 लाख रुपये से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है। इस हफ्ते की शुरुआत में मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने पुष्टि की है कि नया तीन-पंक्ति मॉडल एक बहुत ही प्रीमियम पेशकश होगा। उन्होंने कहा, "यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली एक जबरदस्त कार होगी। इसे अगले दो महीनों में लॉन्च किया जाएगा।" मारुति सुजुकी और टोयोटा के बीच एक समझौता है, जिसके तहत दोनों कंपनियों के कई मॉडल के जैसे हैं। जिनमें सबसे हालिया ग्रैंड विटारा और अर्बन क्रूजर हाइराइडर हैं। इन दोनों मिड-साइज एसयूवी का निर्माण टोयोटा के बिदादी स्थित प्लांट में किया जा रहा है। पहले, बलेनो और ग्लैंजा, और ब्रेजा और अर्बन क्रूजर जैसे मॉडल एक-दूसरे के री-बैज वर्जन थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें