फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Thar 2WD: महिंद्रा थार के सस्ते वैरिएंट की पूरी डिटेल्स लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें इंजन और फीचर्स

Thu, 05 Jan 2023 02:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar 2WD SUV जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी ने आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले थार ऑफ-रोड एसयूवी के नए वैरिएंट के डिटेल्स के साथ अपने आधिकारिक ब्रोशर को अपडेट किया है। Mahindra Thar 2WD वैरिएंट उन लोगों के लिए ज्यादा किफायती विकल्प होने जा रहा है जो इस आइकॉनिक ऑफ-रोडर को खरीदना चाहते हैं। महिंद्रा इस सस्ते वैरिएंट में 4X4 ड्राइव फीचर्स की पेशकश नहीं करेगा। इसके बजाय, यह एक पेट्रोल और डीजल इंजन से चलने वाली एक रियर-व्हील ड्राइव होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Mahindra Thar - फोटो : For Reference Only
कलर ऑप्शन
नई Thar एसयूवी को तीन नए रंगों में पेश किया जाएगा। इनमें एवरेस्ट व्हाइट, ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एक्वामरीन रंग शामिल हैं। ये रंग अन्य तीन विकल्पों के अलावा पेश किए जा रहे हैं जिसमें रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन के लिहाज से, Mahindra Thar 2WD (रियर-व्हील ड्राइव) में Thar 4WD मॉडल की तुलना में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। एक्सटीरियर लुक में सिर्फ इतना अंतर है कि इसमें 4X4 बैजिंग नहीं दी गई है। अंदर की तरफ भी चीजें समान रहती हैं, ऑफ-रोड सेक्शन से निपटने के लिए अलग गियरबॉक्स भी नहीं दिया गया है। 

4 of 7
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
फीचर्स
महिंद्रा थार एसयूवी के नए वैरिएंट को हार्ड टॉप वर्जन में पेश किया जाएगा। यह इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल, रोल-ओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी और रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट के लिए विशेष रूप से हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी। व्हील साइज में 16-इंच स्टील ऑल या 18-इंच अलॉय चुनने का विकल्प होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
इंजन और गियरबॉक्स
नई Thar 2WD SUV दो वैरिएंट्स - AX Opt और LX में उपलब्ध होगी। एसयूवी में 1.5-लीटर D117 CRDe डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 117 hp का पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। वहीं, पेट्रोल वैरिएंट 2.0-लीटर mStallion 150 TGDi यूनिट के साथ आएगा। यह इंजन 150 hp का पावर और डीजल वैरिएंट के जितना ही यानी 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल यूनिट में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
कीमत और मुकाबला
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Thar RWD (थार आरडब्ल्यूडी) वैरिएंट की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, आने वाले दिनों में इसे लॉन्च किया जा सकता है। Mahindra Thar 2WD की कीमत टैक्स बेनिफिट्स के कारण थार के मौजूदा वैरिएंट से कम से कम एक लाख रुपये कम होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
अनुमानित कीमत
महिंद्रा थार 2WD की कीमत लगभग 11-14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। यह आगामी मारुति सुजुकी जिम्नी को टक्कर देगा, जिसे पांच दरवाजों वाले अवतार में 2WD और 4WD विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें