फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra EV Policy: महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी, आम जनता को क्या मिलेगा, आसान भाषा में समझिए

Fri, 02 May 2025 06:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने वाले राज्यों में दूसरे नंबर पर आने वाला महाराष्ट्र अब एक बड़ा कदम उठा चुका है। राज्य सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन
1 of 6
Electric Car - फोटो : Freepik
देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने वाले राज्यों में दूसरे नंबर पर आने वाला महाराष्ट्र अब एक बड़ा कदम उठा चुका है। राज्य सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी को मंजूरी दी है, जिसका मकसद है ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाएं और 'रेंज की चिंता' यानी चार्ज खत्म होने का डर पूरी तरह से खत्म हो जाए। इस दिशा में चार्जिंग स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि सरकार का मकसद है पर्यावरण के अनुकूल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रिक वाहनों को आम लोगों के लिए सुलभ बनाना।

यह भी पढ़ें - Toyota Innova Hycross Exclusive Edition: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

2 of 6
2025 BYD Atto 3 - फोटो : BYD
अब 13 तरह की गाड़ियां पाएंगी सब्सिडी का फायदा
पुरानी नीति में सिर्फ 5 कैटेगरी की गाड़ियों को छूट मिलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 13 कर दिया गया है। अब दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया निजी वाहन, सरकारी बसें, चारपहिया मालवाहक गाड़ियों के साथ-साथ प्राइवेट बसें, ट्रक, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की गाड़ियां, ट्रेलर, डंपर ट्रक और कृषि ट्रेलर जैसी भारी व्यावसायिक गाड़ियां भी इस पॉलिसी के तहत सब्सिडी के दायरे में आ गई हैं।

सरकार ने EV नीति का बजट भी लगभग दोगुना कर दिया है। यह पहले 930 करोड़ रुपये था, अब इसे 1,995 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 2030 तक राज्य में जितनी नई गाड़ियां रजिस्टर्ड होंगी, उनमें से कम से कम 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक हों, सरकार की यही कोशिश है।

यह भी पढ़ें - Electric Buses: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVi की शुरुआत, जानें आम लोगों को कैसे होगा फायदा
विज्ञापन

3 of 6
टोल टैक्स - फोटो : Adobe Stock
टोल टैक्स में भारी छूट
ईवी खरीदने वालों के लिए राहत की बात ये है कि अब कुछ एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इनमें मुंबई-पुणे यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतू), और मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इसके अलावा राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर ईवी को 50 प्रतिशत तक टोल छूट मिलेगी, जिसे धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Toll Plaza: टोल प्लाजा पर लगेगा ऑटोमैटिक जुर्माना सिस्टम, अब बगैर वैध दस्तावेजों के चलना पड़ेगा महंगा

4 of 6
2025 Kia EV6 - फोटो : Kia India
रजिस्ट्रेशन से लेकर रोड टैक्स तक पूरी छूट
महाराष्ट्र में जो भी इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर होंगे, उन्हें रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और नवीनीकरण फीस से पूरी तरह छूट मिलेगी। दोपहिया, तिपहिया, प्राइवेट चारपहिया, राज्य परिवहन की बसें और प्राइवेट बसों पर 10 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, ईवी मालवाहक तिपहिया, चारपहिया, भारी वाहन और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Ford: चेन्नई प्लांट को लेकर फोर्ड ने दोबारा शुरू की तैयारी, 2025 की दूसरी छमाही में हो सकती है शुरुआत
विज्ञापन

5 of 6
Electric Car - फोटो : Freepik
हर 25 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना
नई नीति के तहत सरकार का लक्ष्य है कि हर 25 किलोमीटर पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन मौजूद हो। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग सुविधाएं शुरू करने की योजना है। सरकार का अनुमान है कि 60-70 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग पॉइंट लगाए जा सकते हैं। साथ ही, हर नगर निगम को निर्देश दिया जाएगा कि वे अपने सालाना बजट का कम से कम 1 प्रतिशत हिस्सा ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करें।

यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क को आया गुस्सा! टेस्ला सीईओ पद से हटाए जाने की अटकलों पर दी तीखी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
सरकार की प्राथमिकता: उत्पादन बढ़ाना और चार्जिंग नेटवर्क मजबूत करना
राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करना और ईवी उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना। अगर जरूरत पड़ी तो हम आगे और सब्सिडी देने पर भी विचार कर सकते हैं।" 

यह भी पढ़ें - Car Safety Features: सुरक्षा से न करें समझौता, हर महिला ड्राइवर को जानने चाहिए ये छह कार सेफ्टी फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Tata Nexon: पार्किंग लिफ्ट गिरने के बाद भी सुरक्षित रही टाटा नेक्सन, जानें पूरा वाकया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें