फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं फरवरी 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 बाइक्स, जानिए कौन है सरताज

Tue, 31 Mar 2020 03:02 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
BS bikes - फोटो : Amar Ujala
फरवरी 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों की सूची आ गई है। इस बार Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) मोटरसाइकिल लोगों की सबसे पसंदीदा बाइक रही। वहीं जनवरी में सूची से हटने के बाद रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अपनी बिक्री बढ़ाने और इस महीने की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही है। आइए आपको बताते हैं उन बाइकों के बारे में जो 2020 की टॉप बिक्री में शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Hero splendor

Hero Splendor

Hero Splendor मोटरसाइकिल जनवरी 2020 की तुलना में  4,127 कम बाइक बेचने के बावजूद भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी हुई है। वहीं एचएफ डिलक्स दूसरे नंबर पर बनी हुई है। जबकि इस बार 100 सीसी होंडा एक्टिवा सूची से बाहर हो गई है। कंपनी ने सिर्फ फरवरी में हीरो स्प्लेंडर की 184502 यूनिट बेची हैं। इतनी बड़ी बिक्री के साथ यह बाइक पहले पायदान पर पहुंची है।
विज्ञापन

3 of 6
Hero HF Deluxe - फोटो : Amar Ujala

Hero HF Deluxe

हीरो एचएफ डीलक्स ने जनवरी 2020 में स्प्लेंडर को बिक्री के मामले में पछाड़ दिया था। हीरो एचएफ डीलक्स इस महीने 15,878 कम बाइक बेच कर नंबर दो पर पहुंच गई है। स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स दोनों ही ग्राहकों की पसंदीदा बाइक हैं। यह अन्य मोटरसाइकिलों के मुकाबले तीन गुना अधिक बिकती हैं। फरवरी में इस बाइक की 175997 यूनिट्स की बिक्री हुई।

4 of 6
Honda CB Shine - फोटो : Honda

Honda CB Shine

इस लिस्ट में होंडा सीबी शाइन तीसरे नंबर पर रही। 125 सीसी की यह बाइक अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी हुई है। हालांकि जनवरी 2020 की तुलना में सीबी शाइन की 16007 यूनिट्स की कम बिक्री हुई। बता दें कि होंडा ने अपनी इस बाइक में कई बदलाव कर अपडेट भी किया है। कंपनी ने फरवरी में इसकी 50825 यूनिट बेचीं।
विज्ञापन

5 of 6
Bajaj Pulsar 150 Neon

Bajaj Pulsar 150

बजाज पल्सर 150 अभी भी युवाओं की लोकप्रिय बाइक्स में से एक है। वहीं यह बाइक तीसरे नंबर पर आने से केवल 984 यूनिट से चूक गई। जनवरी 2020 में इस बाइक की बिक्री 18,625 यूनिट कम रही। वहीं जनवरी में 31,216 बाइकों की बिक्री हुई। पल्सर ने फरवरी में 49841 यूनिट बेचकर चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड 350 फरवरी में बिक्री के मामले में 5वें स्थान पर रही। पिछले महीने के मुकाबले में इस बाइक की बिक्री कम हुई है। फरवरी में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 41766 यूनिट बिकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें