फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Seltos X Line : किआ ने लॉन्च किया सेल्टोस का टॉप वेरिएंट, नए फीचर्स के साथ Creta, Hector को देगी टक्कर, जानें कीमत

Wed, 01 Sep 2021 03:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kia Seltos X Line - फोटो : Kia India
Kia Seltos X Line top trim launched in India : दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने भारतीय बाजार में Kia Seltos X Line (किआ सेल्टोस एक्स लाइन) टॉप ट्रिम को आधिकारिक तौर पर बुधवार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Kia Seltos X Line को 17.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। Seltos X Line वेरिएंट सेल्टोस एसयूवी में ज्यादा प्रीमियम और विशिष्टता प्रदान करेगा। 

किआ इंडिया की सेल्टोस एक्स लाइन के एक्सटीरियर के साथ-साथ केबिन में भी कई अहम अपडेट्स मिलते हैं। जिससे इसे सबसे कॉम्पीटिशन वाले मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों के सामने चुनौती पेश करने में मदद मिलती है। Kia Seltos X Line का अपने सेगमेंट में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), MG Hector (एमजी हेक्टर), Tata Harrier (टाटा हैरियर), Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) और हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) और आनेवाली Volkswagen Tiguan (फॉक्सवैगन टिगुआन) जैसी कारों से मुकाबला है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Kia Seltos X Line - फोटो : Kia India
किआ ने भारत में सेल्टोस की लॉन्चिंग के बाद से दो वर्षों के दौरान इसकी दो लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर दी है। तो सेल्टोस एक्स लाइन में नया क्या है और आपको इस वेरिएंट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत क्या है। Kia Seltos X Line वेरिएंट टॉप स्पेक्स मॉडल GT Line पर आधारित है, लेकिन इसके इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं। ये नए अपडेट्स इसे अन्य वेरिएंट्स से अलग बनाते हैं। इस नए मॉडल को दो ट्रिम में लॉन्च किया गया है, जो कि पेट्रोल 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और डीजल 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AT) के साथ आता है। 

Kia Seltos X-Line के वेरिएंट्स और कीमत:
 
इंजन वेरिएंट कीमत (रुपये)
पेट्रोल 1.4 T-GDi X Line 7DCT 17,79,000
डीजल 1.5 CRDi VGT X Line 6AT 18,10,000
विज्ञापन

3 of 5
Kia Seltos X Line - फोटो : Kia India
Kia Seltos X Line के एक्सटीरियर अपडेट्स 
किआ ने सेल्टोस एक्स लाइन के एक्सटीरियर को कई महत्वपूर्ण विजुअल अपडेट के साथ पेश किया है। इसमें 'एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट' एक्सटीरियर कलर, फर्स्ट-इन-सेगमेंट 18-इंच क्रिस्टल कट मैट ग्रेफाइट अलॉय व्हील्स और एक्स लाइन एम्बलम शामिल हैं। किआ सेल्टोस एक्स-लाइन में ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ इंडिगो पेरा लेथेरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है।
 

4 of 5
Kia Seltos - फोटो : For Reference Only
सेल्टोस एक्स लाइन के एक्सटीरियर के आकर्षक पहलुओं में कई चीजें शामिल हैं:
  • एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक आउटलाइन के साथ रेडिएटर मैट ग्रेफाइट ग्रिल
  • एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक एक्सेंट के साथ फॉग लैंप
  • सन ऑरेंज एक्सेंट के साथ एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक फ्रंट स्किड प्लेट्स
  • सन ऑरेंज एक्सेंट के साथ एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक रियर स्किड प्लेट्स
  • एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक डुअल मफलर डिजाइन
  • एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक टेलगेट गार्निश
  • सन ऑरेंज एक्सेंट के साथ साइड डोर गार्निश
  • सन ऑरेंज एक्सेंट के साथ सेंटर व्हील कैप
  • एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक ORVM
  • एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक शार्क फिन एंटीना
  • एक्सक्लूसिव एक्स लाइन एम्बलम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Seltos - फोटो : PTI (For Reference Only)
Kia Seltos X Line का इंजन और पावर
किआ सेल्टोस एक्स लाइन में सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों की पेशकश कर रही है। यह नया वेरिएंट स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल 1.4 T-GDi और डीजल 1.5 CRDi VGT इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल मॉडल में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें