दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता Kia ने भारत में 2 जून को अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार EV6 को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के तुरंत बाद कंपनी ने "सोल्ड आउट" (बिक गया) का साइन लगा दिया। कंपनी शुरुआत में भारत में सिर्फ 100 कारें बेचेगी और इन सभी 100 यूनिट्स को पहले ही खरीदार मिल चुके हैं। EV6 के भारतीय बाजार में आने से एक हफ्ते पहले, BMW ने अपना इलेक्ट्रिक वाहन i4 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च किया। EV6 और i4 दोनों की कीमत काफी करीब हैं। ऐसे में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के स्पेसिफिकेशंस में क्या समानताएं और फर्क हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Kia EV6
- फोटो : Kia India
मोटर पावर
किआ EV6 दो कॉन्फिगरेशन - RWD और AWD में उपलब्ध है। रियर-व्हील-ड्राइव लेआउट में, किआ EV6 229 hp का पीक पावर आउटपुट और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल 325 hp और 605 Nm का पीक टॉर्क का पावर आउटपुट का दावा करते हैं। यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 3.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
विज्ञापन
3 of 8
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
BMW i4 सिर्फ eDrive 40 वैरिएंट में उपलब्ध है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 335 hp का पावर और 430 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है। BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान सिर्फ 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
4 of 8
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
बैटरी, चार्जिंग टाइम और रेंज
EV6 इलेक्ट्रिक कार 77.4 kWh बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन - 50 kW चार्जर और 350 kW चार्जर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। पहले वाले को 10से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 73 मिनट लगते हैं। जबकि बाद वाला चार्जर इसके लिए सिर्फ 18 मिनट लेता है। किआ ईवी6 के लिए दावा की गई रेंज 585 किमी है।
विज्ञापन
5 of 8
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
जबकि BMW i4 सिंगल चार्ज पर 590 किमी चलती है। इसे 205 kW चार्जर के जरिए सिर्फ 10 मिनट में 160 किमी तक का रेंज देने के लिए चार्ज किया जा सकता है। 11 kW AC चार्जर को बैटरी फुल चार्ज करने में 8.25 घंटे लगते हैं, जबकि 50 kW DC चार्जर को 100 किमी तक का रेंज देने के लिए चार्ज करने में 18 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन
6 of 8
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
साइज में कौन है बड़ी
Kia EV6 के केबिन को शानदार और फ्यूचरिस्टिक बनाने पर जोर दिया गया है। केबिन काफी हवादार है और सभी यात्रियों के लिए बहुत ज्यादा मिलती है। कार के साइज की बात करें तो, Kia EV6 एक काफी बड़ी कार है जिसकी कुल लंबाई 4695 मिमी, चौड़ाई 1,890 मिमी और ऊंचाई 1,545 मिमी है। कार में 2,900 मिमी लंबा व्हीलबेस मिलता है। साथ ही Kia EV6 कार में स्टोरेज स्पेस भी अच्छा-खासा है। कार का ट्रंक वॉल्यूम 480 लीटर है, जबकि फ्रंक वॉल्यूम 20 लीटर है।
विज्ञापन
7 of 8
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
BMW i4 के साइज की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक सेडान कार की लंबाई 4,783 मिमी, चौड़ाई 1,852 मिमी और ऊंचाई 1,448 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,856 मिमी है, जबकि इसमें 470 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। BMW i4 फ्रंक स्पेस के मामले से चूक जाता है, भले ही इसकी मोटर रियर एक्सल पर दी गई है।
Kia EV6 GT Electric Car
- फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
दोनों की कीमत में कितना अंतर
Kia EV6 भारतीय बाजार में सिंगल वैरिएंट और दो कॉन्फिगरेशन - RWD और AWD में में लॉन्च की गई है। इनमें ज्यादा किफायती वैरिएंट RWD (रियर-व्हील ड्राइव) है और हाई-स्पेक वैरिएंट AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) है। RWD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये है। जबकि AWD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 64.95 लाख रुपये है। BMW i4 की बात करें तो भारत में इस इलेक्ट्रिक सेडान कार की एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये है।