हाल ही टीजर तस्वीरें जारी करने के बाद, Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अब Venue (वेन्यू) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन की आधिकारिक तस्वीरें जारी की हैं। अपडेटेड 2022 Hyundai Venue Facelift 16 जून को देश में लॉन्च होने वाली है। वाहन निर्माता ने 2022 ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट की शुक्रवार से बुकिंग शुरू करने का एलान किया है। हालांकि नई 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट के लिए अनौपचारिक बुकिंग पहले ही चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हो चुकी थी। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड के साथ आएगी, जबकि इंजन-गियरबॉक्स बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Venue 2022
- फोटो : Hyundai
मिलेंगे ये नए फीचर्स
2022 ह्यूंदै वेन्यू कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ अहम डिजाइन बदलाव और इंटीरियर अपग्रेड के साथ आता है। इंटीरियर और इंजन के डिटेल्स का आधिकारिक रूप से खुलासा होना बाकी है। नई वेन्यू के ग्राहक अब एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट के साथ होम टू कार (H2C) के जरिए कई कार फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं। नए मॉडल में 60 से ज्यादा ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि नई वेन्यू सेगमेंट-फर्स्ट 2 स्टेप रियर रिक्लाइनिंग सीट के साथ आएगा।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Venue 2022
- फोटो : Hyundai
2022 ह्यूंदै वेन्यू ब्रांड के नए सेंसियस स्पोर्टीनेस डिजाइन फिलॉसोफी के साथ आता है। यह ह्यूंदै की कई कारों में देखी जा सकती है जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकती है। एसयूवी पूरी तरह से नई फ्रंट फेसिया के साथ आती है, जो नई ट्यूशॉ और पैलिसाड एसयूवी से प्रेरित एक नए डिजाइन की ग्रिल है। ग्रिल में डार्क क्रोम है, जबकि निचले बम्पर में स्पोर्टी लुक के लिए आकर्षक फॉक्स स्किड प्लेट है।
एसयूवी स्प्लिट हेडलैंप सेटअप को बरकरार रखती है। हालांकि, ऊपरी लाइटिंग एलिमेंट्स को अपडेट किया गया है। अपर लाइटिंग एलिमेंट्स में दिए गए टर्न इंडिकेटर्स ग्रिल के विस्तार की तरह दिखते हैं। साइड प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल के जैसा ही दिखता है। हालांकि, अब इसमें नए अलॉय व्हील और व्हील कैप मिलते हैं।
4 of 7
Hyundai Venue 2022
- फोटो : Hyundai
कार के रियर प्रोफाइल की बात करें तो, नई वेन्यू पूरी तरह से री-डिजाइन किए गए टेलगेट के साथ आती है। इसमें नए टेल-लैंप मिलते हैं, जो अब एक एलईडी लाइट बार के जरिए जुड़े हुए हैं। एसयूवी में नया बम्पर मिलता है जिसने दोनों कोने पर ब्रेक लाइटिंग के साथ थोड़ा ब्लैक ट्रीटमेंट मिलता है। निचले बम्पर में एक बड़ा फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Venue 2022
- फोटो : Hyundai
एन लाइन वैरिएंट
ह्यूंदै वेन्यू के एन लाइन वैरिएंट की भी टेस्टिंग कर रही है। कंपनी इसे बाद के चरण में लॉन्च कर सकती है। एन-लाइन वैरिएंट में अलग तरह के डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर, अलॉय व्हील्स होंगे और इसमें रेड स्टिचिंग वाले एल्यूमीनियम पेडल और एन-लाइन बैजिंग के साथ अनोखा इंटीरियर होगा।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Venue 2022
- फोटो : Hyundai
इंजन
कंपनी ने वेन्यू फेसलिफ्ट के इंटीरियर की तस्वीरें जारी नहीं की हैं। इसमें सीटों के लिए नई अपहोल्स्ट्री, ज्यादा फीचर्स और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है। 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट को मौजूदा इंजन लाइन-अप के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल शामिल हैं।