Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Jeep Compass (जीप कंपास) का नया Sandstorm Edition (सैंडस्टॉर्म एडिशन) लॉन्च किया है। यह एक स्पेशल एडिशन है, जो लिमिटेड संख्या में उपलब्ध होगा। इसे कंपास Sport, Longitude और Longitude (O) वेरिएंट्स के लिए एक किट के रूप में खरीदा जा सकता है। जिसके लिए करीब 50,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। स्टैंडर्ड Jeep Compass की कीमत करीब 19 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। जबकि Sandstorm Edition की शुरुआती कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखी गई है।
यह भी पढ़ें - HorsePower: क्या आप जानते हैं गाड़ी में हॉर्स पावर का मतलब क्या होता है, जानें इसका परफॉर्मेंस से क्या है संबंध