मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अब पहले के मुकाबले सड़क हादसों में कमी देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण है इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) (आईटीएमएस), जिसे जुलाई 2024 से इस एक्सप्रेसवे पर लागू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस सिस्टम की वजह से न सिर्फ दुर्घटनाएं कम हुई हैं, बल्कि लोगों की जानें भी बची हैं। इसके उलट, समृद्धि महामार्ग (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे) पर पिछले चार महीनों में 55 लोगों की मौत हुई है।
राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जुलाई 2024 से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लागू आईटीएमएस ने सख्त प्रवर्तन, बढ़ी हुई गश्त और जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें - Honda Rebel 500 Vs Royal Enfield Super Meteor 650: इन दोनों मिड-साइज क्रूजर बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल्स