viper by shri lakshmi defence solutions
- फोटो : For Refernce Only
श्री लक्ष्मी डिफेंस सॉल्यूशंस वाइपर
इस कंपनी के नाम पर मत जाना। यह रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो सेना लिए सैन्य वाहन, एंटी माइन बुलेट प्रूफ वाहन, बॉडी आर्मर वेस्ट, बुलेट प्रूफ हेलमेट्स, ब्लास्ट प्रोटेक्शन सीट्स और सेल्फ डिफेंस के लिए आर्मर्ड सिस्टम बनाती है। भारत में बना यह पहला उच्च कोटि का सैन्य वाहन है, जो बुलेट, लैंडमाइन और ब्लास्ट प्रूफ कैपेबिलिटीज के साथ आता है। इसका इस्तेमाल डिफेंस और अटैक दोनों में किया जाता है। इसमें छह कमांडोज के बैठने की क्षमता है। इसकी अंदरूनी दीवारें बैलिस्टिक चादरों से निर्मित है। इस कार को B7+ रेटिंग वाले आर्मर से डिजाइन किया गया है। किसी मुठभेड़ के दौरान इसमें लगे लोअर पैनल्स बुलेटप्रूफ शील्ड का काम करते हैं। इस कार में लोअर आर्मर स्टील पैनल दिए गए हैं जिन्हें आपातकाल में हटाकर ब्लास्ट शील्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।