फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSA Gold Star: बीएसए ने पेश की अपनी पहली मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड को देगी टक्कर

Fri, 03 Dec 2021 06:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइकॉनिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता BSA Motorcycles (बीएसए मोटरसाइकिल्स) की वापसी हो गई है। यूके के बर्मिंघम में एक विशेष कार्यक्रम में, महिंद्रा समूह के स्वामित्व वाली Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने पहली मोटरसाइकिल को पेश किया है जिसे बीएसए के नाम के साथ बेचा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
BSA Gold Star - फोटो : BSA Motorcycles
आइकॉनिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता BSA Motorcycles (बीएसए मोटरसाइकिल्स) की वापसी हो गई है। यूके के बर्मिंघम में एक विशेष कार्यक्रम में, महिंद्रा समूह के स्वामित्व वाली Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने पहली मोटरसाइकिल को पेश किया है जिसे बीएसए के नाम के साथ बेचा जाएगा। कंपनी ने पहला मॉडल BSA Gold Star classic motorcycle (बीएसए गोल्ड स्टार क्लासिक मोटरसाइकिल) प्रदर्शित किया है। बीएसए गोल्ड स्टार एक 650 सीसी रेट्रो मोटरसाइकिल है जो Royal Enfield 650 twins (रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स) - Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) और Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650) को टक्कर देगी। 

1938 में होती थी बिक्री
BSA गोल्ड स्टार मूल रूप से 1938 और 1963 के बीच बिक्री की जाती थी और इसे 350cc से 500cc तक के कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया था। 

बीएसए को 2016 में खरीदा
साल 2016 में प्रतिष्ठित ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड Birmingham Small Arms (बर्मिंघम स्मॉल आर्म्स) (BSA) को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की सहायक कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ने 28 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। क्लासिक लीजेंड्स ने कहा था कि बीएसए ब्रांड अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर ध्यान केंद्रित करेगा, और यूरोप वह पहला स्थान होगा जहां इस आइकॉनिक ब्रांड को पुनर्जीवित किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
BSA Gold Star - फोटो : BSA Motorcycles
इंजन और पावर
2022 बीएसए गोल्ड स्टार मूल मॉडल के क्लासिक डिजाइन को बरकरार रखती है। हालांकि, नई बाइक में एक बड़ा और नया 650cc सिंगल-सिलेंडर DOHC इंजन मिलता है। यह इंजन आज के समय की जरूरतों के मुताबिक बनाया गया है। कंपनी ने फिलहाल नई मोटरसाइकिल के पावर आउटपुट और अन्य डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
BSA Gold Star - फोटो : BSA Motorcycles
'एक सुंदर कलाकृति है बाइक'
बीएसए गोल्ड स्टार 4 दिसंबर, 2021 को यूके में मोटरसाइकिल लाइव शो में सार्वजनिक रूप से पेश की जाएगी। मोटरसाइकिल को यूके में डिजाइन और विकसित किया गया है, और बाइक का उत्पादन यूके में भी होगा। क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक, अनुपम थरेजा ने कहा कि "हमने बाइक में फ्रंट लुक, साइज, रंग और आकार को आखिर तक देखने में घंटों बिताए। यह दिन और रात में कैसी दिखती है। और मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हमें चक्कर आ गया। लेकिन इस सामंजस्यपूर्ण मेहनत से जो निकला वह एक बिल्कुल आश्चर्यजनक, सुंदर कलाकृति है।" 

4 of 6
BSA Gold Star - फोटो : BSA Motorcycles
फीचर्स
मोटरसाइकिल में इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ पारंपरिक गोल हेडलैंप, एलईडी टेल-लाइट, चौड़े हैंडलबार और आंसू के आकार का ईंधन टैंक मिलता है। मोटरसाइकिल में चौड़े फेंडर हैं, और पिरेली टायरों के साथ नए स्पोक व्हील दिए गए हैं। क्रोम ट्रीटमेंट को बाइक की पूरी बॉडी में, हेडलैंप, फ्यूल टैंक, इंजन केसिंग और एग्जॉस्ट पाइप पर देखा जा सकता है। इसमें अपराइट राइडिंग पोजीशन के साथ बड़ी सिंगल पीस सीट दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
BSA Gold Star - फोटो : BSA Motorcycles
बर्मिंघम में होगा उत्पादन
क्लासिक लीजेंड्स बर्मिंघम में बीएसए गोल्ड स्टार का उत्पादन करेगी, जो ब्रांड का मूल घर है, और मोटरसाइकिल विकसित करने के लिए कॉन्वेंटरी में एक टेक्निकल सेंटर पहले ही बनाया जा चुका है। कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है। वास्तव में, यूके सरकार ने बीएसए को जीरो-उत्सर्जन मोटरसाइकिलों के विकास के लिए 4.6 मिलियन पाउंड (करीब 46 करोड़ रुपये) का अनुदान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BSA Gold Star - फोटो : BSA Motorcycles
भारत में भी होगा उत्पादन
बीएसए 650cc की इस पेशकश को पीथमपुर में क्लासिक लीजेंड्स प्लांट में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी निर्यात के उद्देश्य से भारत में इस मोटरसाइकिल का उत्पादन भी कर सकती है। नई मोटरसाइकिल को प्रीमियम बाइक सेगमेंट में पोजिशन किया जाएगा। क्लासिक डिजाइन के साथ, नया बीएसए गोल्ड स्टार मॉडर्न इक्यूपमेंट्स और नए विकसित 650cc इंजन के साथ आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें