फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Verna: ह्यूंदै वरना की सुरक्षा पर सवाल, लैटिन NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में मिली जीरो स्टार रेटिंग

Fri, 17 Dec 2021 01:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai Verna, हाल ही में लैटिन NCAP सुरक्षा क्रैश टेस्ट में बुरी तरह नाकाम रही है और जीरो-स्टार रेटिंग हासिल की है।
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Verna Latin NCAP Safety Crash Tests - फोटो : Latin NCAP
दक्षिण अमेरिकी बाजार में Hyundai Accent के नाम में बेची जाने वाली Hyundai Verna, हाल ही में लैटिन NCAP सुरक्षा क्रैश टेस्ट में बुरी तरह नाकाम रही है और जीरो-स्टार रेटिंग हासिल की है। Hyundai Verna के बेस वर्जन की टेस्टिंग की गई थी और इसमें ड्राइवर-साइड एयरबैग और ABS जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। 

टेस्ट के लिए Verna को कई क्रैश टेस्ट से गुजारा गया था। मिड-साइज सेडान ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 9.23 प्रतिशत, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 12.68 प्रतिशत, पैदल यात्री और कमजोर सड़क उपयोगकर्ता सुरक्षा में 53.11 प्रतिशत और सुरक्षा सहायता के लिए 6.98 प्रतिशत अंक हासिल किए। हालांकि, इसके बॉडीशेल और फुटवेल एरिया को स्टेबल बताया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Verna Latin NCAP Safety Crash Tests - फोटो : Latin NCAP
फ्रंट इम्पैक्ट टेस्ट में, Verna ने चालक और यात्री के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा प्रदान की। जबकि परीक्षण किए गए मॉडल ने चालक की छाती के लिए पर्याप्त सुरक्षा दिखाई, यह सह-यात्री की छाती के लिए खराब था। पैरों की सुरक्षा को ठीक-ठाक से अच्छे तक का दर्जा दिया गया था। साइड इफेक्ट टेस्ट में, Hyundai Accent (Hyundai Verna) में सिर और छाती की मामूली सुरक्षा हुई। यह सेडान कार चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में भी प्रभावित करने में विफल रही क्योंकि इसमें चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम नहीं है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
लेकिन यह सामने वाले यात्री के लिए एयरबैग की कमी है, जो क्रैश टेस्ट में नाकाम होने का सबसे बड़ा कारण होने की संभावना है। यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भारत में उपलब्ध Verna में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल एयरबैग मिलते हैं। साथ ही, यह भी संभावना है कि लैटिन एनसीएपी द्वारा टेस्ट की गई कार का निर्माण ह्यूंदै के मेक्सिको प्लांट में किया गया था और यह चेन्नई में कंपनी के प्लांट से निकलने वाली कार से अलग है।

वैश्विक स्तर पर, हालांकि, वाहन की विफलता ह्यूंदै की छवि में मददगार नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्लोबल एनसीएपी द्वारा परीक्षण के दौरान इसके कई अन्य मॉडलों में काफी कमी आई है।

4 of 6
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
Hyundai की यह सेडान कार 3 इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, एक 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल। 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ NA पेट्रोल इंजन 113bhp का पावर और 145Nm का टार्क डिलीवर करता है। 
विज्ञापन

5 of 6
hyundai verna 2020 Arkamys music system - फोटो : Hyundai
1.0L टर्बो पेट्रोल यूनिट 118bhp का पावर और 172Nm का टार्क जेनरेट करती है। यह 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। डीजल इंजन 113 bhp का अधिकतम पावर और 250 Nm का टार्क जेनेरट करता है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Hyundai
भारत में कितनी है कीमत
मौजूदा समय में Hyundai Verna 9.28 लाख रुपये से 15.2 लाख रुपये के प्राइस रेंज में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 9.28 लाख रुपये से 14.23 लाख रुपये के बीच है। वहीं डीजल मॉडल की कीमत 10.88 लाख रुपये से 15.32 लाख रुपये के बीच है। मॉडल लाइनअप में पांच ऑटोमैटिक वेरिएंट शामिल हैं - SX iVT पेट्रोल, SX डीजल, SX iVT (O) पेट्रोल, SX (O) टर्बो पेट्रोल और SX (O) डीजल - जिनकी कीमत क्रमशः 12.28 लाख रुपये, 13.42 लाख रुपये, 14.18 लाख रुपये, 14.23 लाख रुपये और 15.23 लाख रुपये। ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें