फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की कारों पर दो लाख रुपये डिस्काउंट के साथ सोने की सिक्कों की ‘बरसात’

Tue, 02 Jul 2019 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Creta
जून का महीना भी कार कंपनियों के लिए लकी साबित नहीं हुआ है। मारुति, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ देश की दूसरी नंबर की कार कंपनी ह्यूंदै की कारों की बिक्री में 3.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। ह्यूंदै अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

ह्यूंदै सैंट्रो

2 of 6
Hyundai Santro India - फोटो : Instagram
हालांकि डिस्काउंट मॉडल से ह्यूंदै ने अपनी दो पॉपुलर कारों वेन्यू और क्रेटा को बाहर रखा है। ह्यूंदै अपनी एंट्री सेगमेंट कार सैंट्रो पर 11 हजार रुपये की कीमत का 3 ग्राम का सोने का सिक्का ऑफर कर रही है। साथ ही, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मियों के लिए 4 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
 
विज्ञापन

ग्रैंड i10 और एक्सेंट

3 of 6
Hyundai Grand i10 India
ह्यूंदै अपनी हैचबैक ग्रैंड i10 और सेडान कार एक्सेंट पर 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। दोनों की कारों का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन आने वाला है और दोंनो को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। कैश डिस्काउंट के अलावा इन दोनों कारों पर 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 11 हजार रुपये की कीमत 3 ग्राम का सोने का सिक्का और सरकारी कर्मियों के लिए 4 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है।
 

एलीट i20

4 of 6
Hyundai i20 elite
ह्यूंदै अपनी प्रीमियम हैचबैक एलीट i20 और i20 एक्टिव पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी इन दोनों कारों पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मियों के लिए 5 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै वरना

5 of 6
Hyundai Verna Concept
सेडान कार ह्यूंदै वरना की बात करें, तो इस कार पर 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मियों के लिए 10 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलांट्रा पर 2 लाख रुपये का डिस्काउंट

6 of 6
Hyundai Elantra
इसके अलावा ह्यूंदै की प्रीमियम सेडान एलांट्रा पर कंपनी सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 75 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। कुल मिला कर एलांट्रा पर कंपनी 2 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं कंपनी की प्रीमियम एसयूवी टूसों पर कंपनी 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 75 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें