2021 Volkswagen Taigun
- फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन टायगुन
इसकी आमद में कुछ हफ्ते ही शेष हैं। फॉक्सवैगन टायगुन को भी कुशक वाले एमक्यूबी-एओ-इन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें भी कुशाक की तरह 1.0 लीटर TSI और 1.5 लीटर TSI इंजन मिलेगा। इसके अलावा इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कई लेटेस्ट फीचर मिलेंगे। फॉक्सवैगन टायगुन को 7 स्पीड गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी होगा। इसे इस साल त्योहारी सीजन में उतारा जा सकता है।