फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Alcazar: भारत में लॉन्च हुई ह्यूंदै की पहली 7-सीटर एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 18 Jun 2021 01:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Hyundai Alcazar को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar Seven Seater SUV launched in India: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Hyundai Alcazar को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.30 लाख रुये तय की गई है। वहीं इसके टॉप-स्पेक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है। ह्यूंदै ने ने Alcazar एसयूवी की बुकिंग आधिकारिक तौर पर पहले ही शुरू कर दी है। इस एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक ह्यू्ंदै की डीलरशिप पर 25,000 रुपये की राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। 

ह्यूंदै ने Alcazar एसयूवी को अप्रैल के महीने में पूरी तरह से ढंके हुए फॉर्म में शोकेस किया गया था। जिसके बाद से कार प्रेमी इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण अलकाजार की आधिकारिक लॉन्चिंग को कई बार टलना पड़ा। यह भारतीय बाजार में हयूंदै की पहली तीन-पंक्ति वाली एसयूवी है। हालांकि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Palisade जैसे और भी अधिक आलीशान विकल्प पेश करती हैं। भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar का सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स की हाल ही में लॉन्च हुई Tata Safari और एमजी मोटर की MG Hector Plus से होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Alcazar 6 Seater - फोटो : Hyundai
अलकाजार की साइज
भारत में अपनी बेहद सफल एसयूवी Creta (क्रेटा) पर आधारित Alcazar साइज के मामले में अपनी कंपनी की छोटी एसयूवी को मिली सफलता को दोहराना चाहती है। ह्यूंदै का कहना है कि Alcazar को भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है और भारतीय बाजार वह जगह है जहां यह कार किसी भी अन्य बाजार से पहले लॉन्च की जा रही है। ह्यू्ंदै के अधिकारियों का कहना है कि यह नए ग्राहकों के साथ-साथ क्रेटा से अपग्रेड करने की चाहत रखने वाले खरीदारों को भी आकर्षित कर सकती है। 

Hyundai Alcazar के 6-सीटर वेरिएंट की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट मिलेंगे। जबकि 7-सीटर वेरिएंट में बेंच सीट दी गई है। ह्यूंदै Alcazar के केबिन में काफी बड़ा स्पेस दिया गया है। इस एसयूवी में 2,760 mm का बेस्ट-इन-सेगमेंट व्हीलबेस मिलता है। Hyundai Alcazar के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,500 mm, चौड़ाई 1,790 mm और ऊंचाई 1,675 mm है। यानी क्रेटा की तुलना में इसकी लंबाई 200 mm ज्यादा है। हालांकि चौड़ाई क्रेटा के जितनी ही है, लेकिन इसकी ऊंचाई क्रेटा के मुकाबले 40 mm ज्यादा है। 

तीनों पंक्तियों के साथ, एसयूवी में 180 लीटर का बूट स्पेस है और कार निर्माता का दावा है कि इस एसयूवी की तीसरी पंक्ति में घुसना भी काफी आसान होगा। इसके लिए कार की दूसरी पंक्ति की सीटों में टम्बल डाउन का फीचर दिया गया है। बड़े व्हीलबेस की वजह से मध्य और अंतिम पंक्ति में यात्रियों को पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। मध्य-पंक्ति में कंसोल आर्मरेस्ट, स्लाइडिंग सीट्स और इसी तरह के कई फीचर्स की वजह से कंपनी अलकाजार को एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश करना चाहती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
वेरिएंट्स और कलर
Alcazar को तीन वेरिएंट्स - Prestige (प्रेस्टीज), Platinum (प्लेटिनम) और Signature (सिग्नेचर) में उपलब्ध होगी। यह पेट्रोल और डीजल इंजनों में और 6 और 7-सीट लेआउट में पेश की जा रही है। अलकाजार 6 सिंगल-टोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में आएगी। इसमें सिंगल-टोन रंग विकल्पों में फैंटम ब्लैक, पोलर व्हाइट, स्टाररी नाइट, टैगा ब्राउन, टाइटन ग्रे और टाइफून सिल्वर शामिल हैं। वहीं इसके डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में पोलर व्हाइट के साथ फैंटम ब्लैक रूफ और टाइटन ग्रे के साथ फैंटम ब्लैक रूफ शामिल है।

4 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
इंजन, माइलेज और स्पीड
क्रेटा पर आधारित, अलकाजार को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इनमें पहला है तीसरा पीढ़ी की Nu 2-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा U2 1.5-लीटर डीजल इंजन। इनमें पेट्रोल इंजन 159 PS और 191 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 115 PS और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों की इंजन के साथ या तो 6-स्पीड मैनुअल या फिर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। ह्यूंदै का दावा है कि 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट, खास तौर पर, सुपर फ्लैट टॉर्क कनवर्टर के कारण बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज देगी। क्योंकि यह एक्सीलरेशन के दौरान होने वाले फ्यूल के नुकसान को कम करती है। कंपनी का दावा है कि नई अलकाजार एसयूवी सिर्फ 10 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
शानदार केबिन, फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स
Hyundai ने Alcazar में ढेर सारे फीचर्स दिए हैं, जिसमें कई नए हैं। इस एसयूवी की दूसरी पंक्ति में वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर दिया गया है जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार मिला हैं। इसमें कुछ अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें 26.03 cm (10.25 इंच) मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम (8 स्पीकर), एक्यूआई डिस्प्ले के साथ ऑटो हेल्दी एयर प्यूरीफायर, रिट्रैक्टेबल कप-होल्डर और आईटी डिवाइस होल्डर के साथ फ्रंट रो सीटबैक टेबल, फ्रंट रो स्लाइडिंग सनवाइजर, रियर विंडो सनशेड, वॉयस रिकॉग्निशन के साथ स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ, सेंकड रो वन टच टिप और टम्बल सीट्स (कैप्टन और 60:40 स्प्लिट सीट्स), 64 कलर्स एम्बिएंट लाइटिंग, 8 वे पावर ड्राइवर सीट, ह्यूंदै ब्लू लिंक (कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी) मिलती है। सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, Isofix माउंटेड सीट, हिल स्टार्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। इससे पहले ह्यूंदै की ज्यादातर नई कारों में यह फीचर्स देखी गई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai

अलकाजार पेट्रोल मॉडल की कीमत वेरिएंट के आधार पर

वेरिएंट्स मैनुअल की कीमत (रुपये) ऑटोमैटिक की कीमत (रुपये)
Alcazar Prestige 7 seater 16.3 लाख -
Alcazar Prestige 6 seater 16.45 लाख 17.93 लाख
Alcazar Platinum 7 seater 18.22 लाख -
Alcazar Platinum 6 seater - 19.56 लाख
Alcazar Signature 6 seater 18.71 लाख 19.85 लाख

 

अलकाजार डीजल मॉडल की कीमत वेरिएंट के आधार पर

वेरिएंट्स मैनुअल की कीमत (रुपये) ऑटोमैटिक की कीमत (रुपये)
Alcazar Prestige 7 seater 16.53 लाख 18.01 लाख
Alcazar Prestige 6 seater 16.68 लाख -
Alcazar Platinum 7 seater 18.45 लाख -
Alcazar Platinum 6 seater - 19.79 लाख
Alcazar Signature 6 seater 18.94 लाख 20 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
एक आरामदायक एसयूवी
ह्यूंदै के मुताबिक तीन-पंक्ति एसयूवी अलकाजार "स्पेस, प्रीमियमनेस, परफॉर्मेंस, सुविधा, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में एक साथ तालमेल बैठाकर विकसित की गई है।" वाहन निर्माता के मुताबिक Alcazar एसयूवी की बॉडी को बनाने में 75.6 फीसदी हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह काफी मजबूत है। इसके साथ ही एसयूवी के बी और डी-पिलर और इंजन रूम में दिया गया रिंग स्ट्रक्चर इसे बेहतर स्थिरता और हैंडलिंग देता है। Hyundai Alcazar की सबसे बड़ी ताकत, एससूवी की राइड कंफर्ट और मिलने वाली फीचर्स हो सकती हैं। ह्यूंदै का कहना है कि फ्रंट स्ट्रट में हाइड्रोलिक रिबाउंड स्टॉपर बेहतर रिबाउंड कंट्रोल का वादा करता है, जो बदले में, एक शानदार सवारी अनुभव देना सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, अलकाजार में तीन ड्राइव मोड - इको, सिटी और स्पोर्ट मोड मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह ड्राइविंग के एक अलग अनुभव की पेशकश करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें