देश के 11 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं। राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये तक प्रति लीटर तक पहुंचने वाली हैं, जो फिलहाल 96.66 रुपये प्रति लीटर हैं, वहीं डीजल के दाम 87.41 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार को पेट्रोल 107.79 रुपये और डीजल 100.51 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। कुछ ऐसा ही हाल भोपाल में भी है, जहां आज पेट्रोल 104.85 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर को छू गया है। तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी का असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में ग्राहक परेशान हैं कि गाड़ी खरीदें या नहीं। जिसका असर कारों की बुकिंग पर भी पड़ रहा है। वहीं ग्राहक अब ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियां सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, और फ्यूल इकोनॉमी को प्राथमिकता देते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में...