रंगों के त्योहार होली में लोग जमकर रंग खेलते हैं। और हो भी क्यों ना, प्यार और भाईचारे का पर्व रंगों से ही परवान चढ़ता है। लेकिन इन सबके बीच अगर आपकी कार पर रंगों की बौझार हो गई है, तो आपकी चिंता बढ़ना लाजिमी है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपको कार पर चढ़े होली के रंगों को आसानी से साफ करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
Car Wash
- फोटो : For Reference Only
पानी से धोएं
सबसे पहले, कार को पानी के तेज प्रेशर से धोएं। इससे ज्यादातर रंग निकल जाएंगे।
यदि रंग सूख चुके हैं, तो उन्हें गीला करने के लिए कुछ मिनट के लिए पानी का छिड़काव करें।
पानी के साथ हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
Car Wash
- फोटो : For Reference Only
कार धोने का शैम्पू
यदि पानी से रंग नहीं निकलते हैं, तो कार धोने के शैम्पू का इस्तेमाल करें।
शैम्पू को पानी में मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
इस घोल को स्पंज या मुलायम कपड़े पर लगाकर कार को धोएं।
धोने के बाद, कार को साफ पानी से धो लें।
4 of 7
Car Wash
- फोटो : For Reference Only
बेकिंग सोडा
यदि रंग अभी भी नहीं निकले हैं, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें।
बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को रंग वाले स्थानों पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद, कार को साफ पानी से धो लें।
विज्ञापन
5 of 7
Car Wash
- फोटो : iStock
सिरका
सिरका (विनेगर) भी रंगों को हटाने में मददगार होता है।
सिरके को पानी में मिलाकर घोल बना लें।
इस घोल को स्पंज या मुलायम कपड़े पर लगाकर कार को धोएं।
धोने के बाद, कार को साफ पानी से धो लें।
विज्ञापन
6 of 7
Car Wash
- फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान
कार को धोते समय, सख्त ब्रश या कपड़े का इस्तेमाल न करें। इससे कार का पेंट खराब हो सकता है।
रंगों को हटाने के लिए रसायनों (केमिकल) का उपयोग न करें। ये रसायन कार के पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यदि रंग बहुत गहरे हैं, तो उन्हें हटाने के लिए आपको कार को किसी पेशेवर कार धोने वाले के पास ले जाना पड़ सकता है।