फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda: भारत में महंगी हुईं होंडा की कारें, यहां जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत

Sat, 09 Apr 2022 02:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
जापानी वाहन निर्माता Honda (होंडा) उन कार निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने भारतीय बाजार में इस महीने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कीमत बढ़ोतरी के बाद होंडा की कारें भारत में 21,600 रुपये तक महंगी हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Honda City - फोटो : For Reference Only
बढ़ती लागत और वैश्विक सप्लाई चेन के मुद्दों ने भारत में कई वाहन निर्माताओं को अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर किया है। होंडा से पहले मर्सिडीज-बेंज, टोयोटा और बीएमडब्ल्यू समेत की कार निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा दी हैं। रूस-यूक्रेन के चल रहे संघर्ष और इसके नतीजे वाहन निर्माताओं की राह को और कठिन बना देंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Honda City - फोटो : For Reference Only
खास बात है कि कंपनी ने अपनी सेडन कार सिटी के चौथी पीढ़ी मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने अपने अमेज, जैज, पांचवीं पीढ़ी के सिटी और डब्ल्यूआर-वी मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यहां जानते हैं इन कारों के किस वैरिएंट की कीमत में कितना इजाफा हुआ है। 

4 of 7
2020 Honda WR-V - फोटो : Honda
कार निर्माता ने Honda WR-V प्रीमियम हैचबैक कार के VX MT डीजल वैरिएंट की कीमत में 21,600 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं  SV MT वैरिएंट की कीमत में 19,000 रुपये का इजाफा हुआ है। SV MT पेट्रोल वैरिएंट की कीमत में भी 5,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
Honda Jazz के V CVT और Honda ZX CVT वैरिएंट की कीमतों में 13,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि Jazz के बाकी ट्रिम्स अब 6,100 रुपये तक महंगी हो गई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda Amaze कॉम्पैक्ट सेडान कार के के सभी वैरिएंट्स की कीमत में 5,300 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Honda City 2020 - फोटो : Honda
इसी तरह, प्रीमियम सेडान कार Honda city की पांचवीं पीढ़ी की कीमतों में 5,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जबकि कार का V CVT वैरिएंट अब 5,000 रुपये तक महंगा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें