फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: कहीं आपकी कार पर भी ना चढ़ जाए होली का रंग! ऐसे करें बचाव और रहें टेंशन फ्री

Sat, 23 Mar 2024 03:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Holi Car Safety Tips - फोटो : iStock
रंगों का त्योहार आपको खुशियों से सराबोर करने वाला है। होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। सारे गिले शिकवे भूलकर लोग प्यार और मोहब्बत के त्योहार का आनंद उठाते हैं। होली में लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। ये रंग सूखे और गीले दोनों होते हैं। ये रंग जीवन में एक नई ऊर्जा भरते हैं। लेकिन यह रंग कहीं आपकी कार पर पड़ जाए, तो आपके रंग में भंग डाल सकती है। आपको यह चिंता सता सकती है कि ये रंग कहीं कार के रंग को बेरंग ना कर दें। ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी कार बिलकुल चमचमाती रहे। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहें हैं। ताकि इस होली आप रंगों में खुद को भूल जाएं, और इस टेंशन को भी भूल जाएं, कि आपकी कार रंगों से खराब न हो जाए।
विज्ञापन

2 of 7
Holi Car Safety Tips - फोटो : iStock
पार्किंग सोच समझ कर करें
अगर आप अपनी कार को किसी पतली गली या एक खुली जगह में खड़ी कर देते हैं। तो होली की खुमारी में उत्साही भीड़ आपकी कार पर मनमर्जी कर सकती है। इसलिए अगर आप होली से पहले अपनी कार को गैराज में पार्क कर दें, तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। यदि आप अपनी कार को खुली जगह पर पार्क करते हैं तो चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। अगर आप कार को सड़क किनारे या किसी खुली जगह पर पार्क कर रहे हैं, तो उसे कवर से ढक दें। कार के एक्सटीरियर को बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन

3 of 7
कार पर पॉलिश - फोटो : सोशल मीडिया
वैक्स पॉलिश लगाएं 
कार को रंगों के असर से बचाने का अच्छा तरीका यह होता है कि कार पर वैक्स पॉलिश लगाई जाए। वैक्स पॉलिश जिद्दी ऑयल पेंट या स्थायी रंगों को कार पेंट की ऊपरी परत में जमने से बचाता है। जिससे आपके कार का रंग सुरक्षित रहेगा। 

4 of 7
car cover - फोटो : iStock
वॉटरप्रूफ कवर
अगर आप होली से पहले अपनी कार में वैक्स-पॉलिश नहीं लगवा पाएं हैं, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी कार को वॉटरप्रूफ कवर से ढक सकते हैं। लेकिन इसमें कोई छेद या रिसाव नहीं होना चाहिए। प्लास्टिक कवर की शीट काफी मोटी हो, तो आपके कार को रंग के बौझार से सुरक्षित रखेगा।
विज्ञापन

5 of 7
Car Chrome Door Handle - फोटो : Social Media
क्लिंग फिल्म या फूड रैप लगाएं 
पानी से कार के क्रोम के हिस्से खराब जाते हैं। इन्हें बचाने का सबसे उपाय यह है कि इनके ऊपर क्लिंग फिल्म या एलुमीनियम फॉयल लगा सकते हैं। पानी कार के क्रोम फिनिश वाले डोर हैंडल्स और फ्रंट ग्रिल को खराब कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
Car Steering - फोटो : Social Media

कार के इंटीरियर को ऐसे बचाएं 
आप अपनी कार के हैडरेस्ट और बैकरेस्ट को किसी बड़े साइज के पॉलीथिन बैग से कवर कर सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है, तो पुराने तौलिये, पर्दे भी सीट पर लपेट सकते हैं। वहीं डोर हैंडल्स, स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर क्लिंग फिल्म जरूर लगा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
car seat leather protector - फोटो : Social Media
अगर आपकी कार में लेदर सीटें हैं, तो इसे लेदर प्रोटेक्टर का इस्तेमाल कर सुरक्षित किया जा सकता है। इससे रंग सीटों पर नहीं चढ़ पाएगा, साथ ही इससे सीटों की उम्र भी बढ़ती है। वहीं फैब्रिक अपहोलस्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए इसे कवर कर दें। डेशबोर्ड और प्लास्टिक के हिस्सों को बचाने के लिए उन पर वैक्स या तेल की एक हल्की सी परत चढ़ा दें। इससे उन पर रंग नहीं चढ़ेगा, वहीं शैंपू और ब्रश का इस्तेमाल करके इस परत को हटाया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें