Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा थार
अगर आर महिंद्रा थार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अच्छे से जान लाजिए कि आज की तारीख में भी इसकी बुकिंग कराते हैं, तो अगले साल की दूसरी छमाही से पहले डिलीवरी मिलने वाली नहीं है। हालांकि ये वैरिएंट पर निर्भर करेगा। इसके कुछ वैरिएंट की बुकिंग 12 महीने से ज्यादा है। थार को अभी तक 75 हजार बुकिंग्स मिल चुकी हैं। अगर आप नई थार खरीदने की सोच रहे हैं, तो तभी आगे कदम बढ़ाएं, जब आपके पास पहले से दूसरी कार का विकल्प उपलब्ध हो।
मारुति अर्टिगा
मारुति के पूरे देशभर में फैले जबरदस्त सर्विस नेटवर्क के चलते लोग मारुति की कारें खूब पसंद करते हैं और यही कंपनी का यूएसपी भी है। 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में अर्टिगा मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसके VXi CNG वैरिएंट पर सबसे लंबा तकरीबन नौ महीने का वेटिंग पीरियड है। वहीं इसके पेटरोल वैरिएंट्स पर 4-5 महीने का ही इंतजार है।
अर्टिगा में स्मार्टप्ले स्टूडियो, डुअल एयरबैग्स, माइल्ड हाइब्रिड इंजन जैसे फीचर मिलते हैं।