देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एलान किया है कि वह 5 अप्रैल से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने मूल्य में बदलाव के लिए कमोडिटी की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहराया है और इस तरह उस प्रभाव को आंशिक रूप से ऑफसेट करने का इरादा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Hero MotoCorp
- फोटो : Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प के पूरे प्रॉडक्ट रेंज की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि उसके वाहनों की कीमत में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और बाजार के आधार पर होगी।
विज्ञापन
3 of 6
Hero Motocorp Plant
- फोटो : सांकेतिक
ऐसा करने पर, हीरो मोटोकॉर्प टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसे कई अन्य वाहन निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है। जिन्होंने पहले ही अपने उत्पाद रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अगले महीने से कीमतों में इजाफा करने का एलान किया है। इन कंपनियों ने भी कीमत बढ़ोतरी के लिए इनपुट लागत में वृद्धि को कारण बताया है।
4 of 6
BMW M340i xDrive
- फोटो : BMW
पिछले हफ्ते, बीएमडब्ल्यू ने एलान किया कि वह 1 अप्रैल से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 3.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी भू-राजनीतिक स्थिति और विनिमय दर प्रभाव के अलावा बढ़ती सामग्री और रसद लागत के लिए आवश्यक समायोजन है।
विज्ञापन
5 of 6
मर्सिडीज-बेंज एस क्लास मैस्ट्रो संस्करण
- फोटो : MercedesBenzInd
मर्सिडीज भी एक अप्रैल से अपने उत्पादों की कीमत करीब तीन फीसदी तक बढ़ा रही है। कंपनी ने कहा कि कार की कीमतों में कम से कम 50,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सबसे ज्यादा बढ़ोतरी लगभग 5 लाख रुपये तक हो सकती है। कीमतों में बदलाव के कारण जिन मॉडलों पर असर पड़ेगा उनमें ए-क्लास, ई-क्लास और एस-क्लास लिमोसिन, जीएलए, जीएलसी और जीएलएस के अलावा एएमजी जीटी 63एस फोर-डोर कूपे शामिल हैं।
कच्चे माल सहित लागत बढ़ने के कारण टोयोटा किर्लोस्कर भी 1 अप्रैल से मॉडल की कीमतों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। हालांकि, कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों पर बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रही है।