एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की अधिकतम रेंज पेट्रोल या डीजल से चलने वाली कार की अधिकतम संभव ईंधन दक्षता के समान है। यह संभव हो सकता है लेकिन बिल्कुल आदर्श परिस्थितियों में और सही ड्राइविंग पैटर्न के साथ। इसलिए, दावा किए गए आंकड़ों को हमेशा अपनी कसौटी के मुताबिक कुछ कांट-छांट कर लेनी चाहिए। लेकिन टेस्ला अभी भी अपने कुछ इलेक्ट्रिक मॉडलों पर एक बार फुल चार्ज में मिलने वाले ड्राइव रेंज के अपने दावों को लेकर विवादों में है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Tesla Model S
- फोटो : Tesla
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला की जांच अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा की जा रही है। जो पहले से ही कंपनी के फुल सेल्फ-ड्राइव क्षमताओं के दावों की जांच कर रहा है। अब वाहन रेंज और अन्य मामलों पर सम्मन को शामिल करने के लिए जांच का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Tesla
- फोटो : Social Media
टेस्ला के खिलाफ कई शिकायतें की गई हैं और यूएस-आधारित निर्माता पर अक्सर रेंज-संबंधित आंकड़ों को बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। दरअसल जुलाई में एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया था कि टेस्ला ने ग्राहकों से आने वाली ऐसी शिकायतों को दबाने के लिए एक 'गुप्त टीम' भी बनाई है। ऐसा कहा जाता है कि कंपनी ने रेंज से संबंधित मुद्दों से संबंधित कई सर्विस शिकायतों को दूर करने के लिए भी इस टीम का इस्तेमाल किया है।
4 of 6
Tesla Model Y 2023
- फोटो : Tesla
लेकिन कथित तौर पर रेंज-संबंधी आंकड़े बढ़ाने के इस खेल में सिर्फ टेस्ला अकेली नहीं हो सकती है। ऐसी दुनिया में जहां उसके पास बिक्री में अच्छी-खासी बढ़त है, प्रतिद्वंद्वी गहरी छाप छोड़ना चाह रहे हैं। और ऐसा करने का एक प्रमुख तरीका ऐसे ईवी पेश करना है जिनमें प्रभावशाली - या कम से कम व्यावहारिक - ड्राइव रेंज हो। क्या यह तरीका खरीदारों से कोई रिश्ता बनाता है? रिपोर्ट के मुताबिक बिलकुल ऐसा होता है।
विज्ञापन
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
2022 के नवंबर में अमेरिका में एक अध्ययन आयोजित किया गया। इस सर्वेक्षण में लगभग 1,200 ईवी मालिकों को शामिल किया गया है। यह पाया गया कि उनमें से लगभग 70 प्रतिशत ने कंपनी की पेशकश की गई ड्राइविंग रेंज के आधार पर अपनी अंतिम खरीद का फैसला लिया। यह निष्कर्ष निकाला गया कि जबकि ब्रांड प्रतिष्ठा, बॉडी स्टाइल और केबिन फीचर्स जैसे कारक भी बहुत प्रासंगिक हैं, लेकिन आखिरकार यह ईवी की रेंज है जो लगभग हमेशा खरीदारों की प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर होती है।
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि निर्माता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन बैटरियों पर काम कर रहे हैं जिनकी डेंसिटी (घनत्व) ज्यादा है ताकि आखिरकार एक एडवांस्ड ड्राइव रेंज की पेशकश की जा सके। अधिकतर मौकों पर यह काम करता है। जब ऐसा नहीं होता है, तो यह ब्रांडों को संभावित रूप से बढ़ाचढ़ाकर दावे करने के लिए प्रेरित कर सकता है।