फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley Davidson ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, 235 km की माइलेज देगी

Sun, 14 Jul 2019 12:07 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Harley Davidson LiveWire electric bike - फोटो : Social
हार्ले डेविडसन ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लाइव वायर (LiveWire) को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इस बाइक पर दो साल तक फ्री की सुविधा मिलेगी। इस बाइक को यूएस में इलेक्ट्रिफाई अमेरिका स्टेशंस पर चार्ज किया जा सकेगा। जल्द ही यह बाइक सड़कों पर नजर आएगी।  
Trending Videos
विज्ञापन

क्या होगी कीमत?

2 of 5
हार्ले डेविडसन - फोटो : Social
हार्ले डेविडसन की इस बाइक की कीमत $29,799 यानी 20 लाख रुपये से ज्यादा है। कंपनी ने अपनी एक प्रेस रिलीज में बताया कि ग्राहकों को इलेक्ट्रिफाई अमेरिका स्टेशंस पर इस बाइक को चार्ज करने की सर्विस मिलेगी। कंपनी ने यह भी घोषणा की ही कि इस साल के अंत तक यह बाइक अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपियन देशों में उपलब्ध करा दी जाएगी अवेलेबल। इसके अलावा अलगे साल से यह बाइक अन्य मार्केट्स में एक्सपोर्ट की जाएगी।
 
विज्ञापन

माइलेज

3 of 5
हार्ले डेविडसन - फोटो : social
जानकारी के मुताबिक नई लाइव वायर बाइक सिंगल चार्ज पर 235 किमी की दूरी तय कर सकती है। इतना ही नहीं 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ने के लिए बाइक को महज 3 सेकंड्स का समय लगता है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 103 PS और 116Nm  का टार्क जनरेट करती है। इसके अलावा DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बाइक एक घंटे में चार्ज हो जाती है जबकि 40 मिनट में यह बाइक 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बाइक में रैपिड एक्सलरेशन मौजूद है।
 

प्रीमियम लुक

4 of 5
हार्ले डेविडसन - फोटो : Social
हार्ले डेविडसन की लाइव वायर एक बेहद प्रीमियम बाइक है और इसका डिजाइन हार्ले की अन्य बाइक्स से थोडा सा अलग है। इस बाइक में कई फीचर्स को शामिल किया है। बाइक को अर्बन स्ट्रीट राइडर के तौर पर डिजाइन किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 राइडिंग मोड्स

5 of 5
हार्ले डेविडसन - फोटो : social
इस बाइक में 7 अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गये हैं। इसमें 4.3 इंच कलर टीएफटी डिस्प्ले दिए है, वही बाइक में LED हेडलैम्प्स और ड्रैग टॉर्क स्लिप कंट्रोल सिस्टम दिए गए हैं। वही बाइक में रिफ्लेक्स डिफेंसिव राइडर सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, और कॉर्नरिंग एन्हैंस्ड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिए गये हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें