केंद्र भारत में एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट स्थापित करने पर विचार करने पर विचार करने के लिए अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla (टेस्ला) के संपर्क में है और भविष्य की योजनाओं में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए गुजरात उचित समय पर कंपनी से संपर्क करेगा। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग और खनन विभाग) एस जे हैदर ने कहा कि राज्य सभी संभावित निवेशकों के संपर्क में है। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला इंक के प्रमुख एलन मस्क ने जून में न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
2 of 4
एलन मस्क के साथ पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
जब उनसे पूछा गया कि क्या टेस्ला राज्य के अधिकारियों के संपर्क में है, तो उन्होंने कहा, "हमारे साथ नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के साथ। लेकिन हम भी कोशिश कर रहे हैं। हम केंद्र सरकार के भी संपर्क में भी हैं और हम उनसे भी संपर्क करेंगे, वह भी केंद्र सरकार के समर्थन से"।
उन्होंने कहा कि आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के लिए राज्य विभिन्न देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजेगा और एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भी जाएगा।
तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन अगले साल 10 जनवरी से गांधीनगर में निर्धारित है।
विज्ञापन
3 of 4
Tesla car
- फोटो : Tesla
हैदर ने अहमदाबाद में संवाददाताओं से कहा, "इसलिए हम उचित समय पर उनके साथ संपर्क स्थापित करेंगे। उचित समय पर हम यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि हमारी कुछ महत्वपूर्ण भूमिका हो।"
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि टेस्ला पिछले साल के 1 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इस साल भारत से लगभग 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर के कंपोनेंट्स की खरीद पर विचार कर रहा है।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मस्क ने कहा कि उनकी 2024 में भारत यात्रा की योजना है।
यह पूछे जाने पर कि क्या कुछ और सेमीकंडक्टर फर्मों ने रुचि दिखाई है, हैदर ने कहा कि Micron (माइक्रोन) के बाद दो से तीन अलग-अलग देशों ने इस क्षेत्र में दिलचस्पी जाहिर की है।
टाटा प्रोजेक्ट्स ने पिछले हफ्ते गुजरात के साणंद में एक एडवांस्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्लांट के निर्माण के लिए माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ अपने सहयोग का एलान किया।