इलेक्ट्रिक कार्स
- फोटो : Social
कार निर्माता कंपनियां अब भारत में एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कारें लेकर आ रही हैं। हुंडई मोटर इंडिया भारत में 9 जुलाई को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kona को लांच करने जा रही है यह कार सिंगल चार्ज पर 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। नई Kona 6 घंटे में पूरी तरह से चार्ज होगी, जबकि 64kWh बैटरी पैक को चार्ज होने में लगभग 9 घंटे लगते हैं। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भी 100kW डीसी फास्ट चार्जर के साथ आती है सिर्फ 54 मिनट में यह 80 प्रतिशत तक चार्ज होगी। इसके अलावा Audi की e-tron फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 200 kmph होगी। भारत में जल्द ही लांच किया जायेगा। इसके अलावा निसान लीफ, MG मोटर की EZS, किआ मोटर की Niro, मारुति सुजुकी की वैगन-आर EV, महिंद्रा इलेक्ट्रिक eKUV100, टाटा मोटर्स की Tiago EV, Tigor EV और Altriz EV जैसी गाड़ियां भारत में अब जल्द दस्तक देने वाली हैं I