फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी बाइक खरीदना आपके लिए हो सकता है काफी नुकसानदायक, जानिये ये जरूरी बातें

Tue, 28 May 2019 05:41 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
used bikes - फोटो : Google
जिन लोगों का बजट एक नई बाइक खरीदने का नहीं होता वो पुरानी बाइक खरीदते हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में देखने में आया है कि पुरानी बाइक खरीदने के बाद खर्चा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। वही अगर कोई अच्छी कंडीशन वाली पुरानी बाइक मिल जाए तो 2-3 साल आराम से निकाल देती है। आइये आपको बताते हैं कि पुरानी बाइक खरीदने के फायदे और नुकसान
 
विज्ञापन

पुरानी बाइक के नुकसान

2 of 3
used bike - फोटो : google
पुरानी बाइक लेने के बाद भी उसकी मेंटेनेंस कम नहीं होती और लगातार बाइक खर्चा मांगती है। जैसे कभी क्लच का काम, चैनसेट का काम, टायर्स की दिक्कत या बैटरी की दिक्कत और कई बार सस्पेंशन में दिक्कत होने लगती है। यानी आप ये मान कर चलिए कि ये छोटे मोटे खर्चे लगातार आपका पीछा नहीं छोड़ते। इसलिए पुरानी बाइक खरीदने से बचना चाइये। आजकल सभी बाइक बाइक में सेफ्टी को लेकर कई फीचर्स शामिल किये जा रहे हैं जो अब आपको पुरानी बाइक में देखने को नहीं मिलेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन पुरानी बाइक खरीदने के कुछ फायदे भी होते हैं

3 of 3
used bike - फोटो : google
पुरानी बाइक्स में इंश्योरेंस आपको सस्ता मिल जायेगा। अगर आप बहुत कम समय के लिए बाइक खरीद रहे है  तो पुरानी बाइक आपके लिए सही है। जो लोग पहली बार बाइक चलाना सीख रहे हैं वो पुरानी बाइक खरीद सकते हैं क्योकिं अगर कुछ नुकसान भी हुआ तो ज्यादा दुख नहीं होगा। कोशिश कीजिये किसी जान- पहचान वाले से ही पुरानी बाइक लें और बाइक की पूरी हिस्ट्री चेक करके लें, सभी डाक्यूमेंट्स को ध्यान से जांच परख लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें