फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Car Sales: कार बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी पहुंची पांच प्रतिशत तक, एक साल में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी

Sat, 25 Oct 2025 03:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (ईवी) की रफ्तार अब तेज होती दिख रही है। पहले भले शुरुआत धीमी रही हो, लेकिन अब ग्रीन कारों की हिस्सेदारी कुल कार बिक्री में लगभग दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
1 of 6
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (ईवी) की रफ्तार अब तेज होती दिख रही है। पहले भले शुरुआत धीमी रही हो, लेकिन अब ग्रीन कारों की हिस्सेदारी कुल कार बिक्री में लगभग दोगुनी हो गई है। बीते एक साल में ईवी की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, भले ही यह अभी भी कम आधार से शुरू हुई हो।

आधे साल में ही पिछले पूरे साल की बिक्री का 86% पार
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में 91,726 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जो FY25 में पूरे साल बेची गई लगभग 1.1 लाख गाड़ियों का 86 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि ईवी अपनाने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अब कुल पैसेंजर व्हीकल (PV) मार्केट में ईवी की हिस्सेदारी लगभग 5 प्रतिशत पहुंच चुकी है, जबकि FY25 के आखिर में यह सिर्फ 2.6 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़ें - BMW Car Fire: हाईएंड और अति-सुरक्षित गाड़ियों में भी क्यों लग जाती है आग? लग्जरी कारों में आग लगने के तकनीकी कारण 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra BE 6 Electric SUV - फोटो : Mahindra
108% की ग्रोथ, JSW MG और Tata Motors सबसे आगे
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 108 प्रतिशत बढ़ी। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 44,172 यूनिट्स बिकी थीं।

इस ग्रोथ में JSW MG Motor, Tata Motors, BMW और Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियों ने अहम भूमिका निभाई है।

JSW MG की Windsor SUV ने लॉन्च के सिर्फ एक साल में 50,000 यूनिट्स की बिक्री पार कर ली। जो किसी भी ईवी मॉडल के लिए अब तक की सबसे तेज बढ़ोतरी में से एक है।

यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: अब ओला-उबर को टक्कर देगी देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस, दिल्ली में अगले महीने लॉन्च होगी पायलट सेवा, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 6
MG Windsor Electric Car - फोटो : JSW MG Motor India
कंपनियों का कहना है- ईवी का दौर अब शुरू हो चुका है
JSW MG Motor के एमडी अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि उनकी कंपनी की कुल बिक्री में 80 प्रतिशत हिस्सा अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है। उन्होंने अनुमान लगाया कि, "साल के अंत तक ईवी का इंडस्ट्री शेयर 7 प्रतिशत पार कर जाएगा, और अगले 10 वर्षों में ईवी और हाइब्रिड मिलकर कुल बाजार का 30 प्रतिशत हिस्सा बन सकते हैं।"

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स

4 of 6
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
वहीं Tata Motors Passenger Vehicles (टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स) के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने बताया कि त्योहारों के सीजन में ईवी की मांग और बढ़ी है।

उन्होंने कहा, "नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिनों के भीतर हमारी ईवी बिक्री 10,000 यूनिट्स पार कर गईं, जो पिछले साल से 37 प्रतिशत ज्यादा है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हमारी ईवी बिक्री 59 प्रतिशत बढ़कर 25,000 यूनिट्स तक पहुंची हैं। अब हमारी कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत हो गई है।"

यह भी पढ़ें - MoRTH: ड्राइविंग लाइसेंस पर मोबाइल नंबर अपडेट करें, वरना हो सकता है सस्पेंशन, सड़क परिवहन मंत्रालय की चेतावनी
विज्ञापन

5 of 6
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
लग्जरी कार मार्केट में भी 'ग्रीन शिफ्ट'
केवल मिड-सेगमेंट ही नहीं, लग्जरी ब्रांड्स जैसे BMW और Mercedes-Benz में भी ईवी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए दोनों कंपनियां अब और ज्यादा इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

BMW इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ हरदीप एस. ब्रार ने बताया, "जनवरी से सितंबर 2025 के बीच हमने 2,509 इलेक्ट्रिक BMW और MINI डिलीवर कीं, जो साल-दर-साल 246 प्रतिशत की ग्रोथ है। BMW iX1 लॉन्ग व्हीलबेस सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी रही, इसके बाद फ्लैगशिप i7 का नंबर है। हमारी कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी अब 21 प्रतिशत हो गई है, जो 2030 तक 30 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।" 

यह भी पढ़ें - BYD YangWang U9 Xtreme: बीवाईडी की यांगवांग U9 इलेक्ट्रिक सुपरकार ने नूरबर्गरिंग ट्रैक पर बनाया नया लैप रिकॉर्ड, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Santosh Iyer, CEO & MD, Vyankatesh Kulkarni, ED and Head of Operations, Mercedes-Benz India - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Benz India के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि ईवी कंपनी के डिकार्बोनाइजेशन रोडमैप का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "हमारे टॉप-एंड बैटरी ईवी मॉडल्स हमारी रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। लोकल-प्रोड्यूस्ड EQS SUV ने अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है, जिससे हमारी ईवी पैठ कुल वॉल्यूम में 8 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हमारी ईवी बिक्री में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।" 

यह भी पढ़ें - 2026 Ducati Monster: 2026 डुकाटी मॉन्स्टर नेकेड बाइक हुई पेश, नए 890cc V2 इंजन के साथ हुई दमदार 

यह भी पढ़ें - 5-Star Bharat NCAP Cars: भारत में मिलने वाली पांच सबसे किफायती 5-स्टार रेटिंग वाली कारें, जानें सेफ्टी फीचर्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें