फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5-Star Bharat NCAP Cars: भारत में मिलने वाली पांच सबसे किफायती 5-स्टार रेटिंग वाली कारें, जानें सेफ्टी फीचर्स

Fri, 24 Oct 2025 11:55 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेफ्टी अब सिर्फ महंगी गाड़ियों की चीज नहीं रही। अगर आप एक नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो 5-स्टार रेटिंग वाली ये मॉडल्स न सिर्फ आपको मन की शांति देंगे, बल्कि हर सफर को और सुरक्षित बनाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Dzire Crash Test - फोटो : NCAP
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय कार खरीदारों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। अब लोग सिर्फ गाड़ी की माइलेज या लुक पर ही नहीं जाते, बल्कि गाड़ी की सुरक्षा पर भी ध्यान देने लगे हैं। इस वजह से कार कंपनियां अब मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ गाड़ियां बना रही हैं।

Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) की 5-स्टार रेटिंग का मतलब होता है कि वह कार वयस्कों और बच्चों, दोनों को दुर्घटना के दौरान बेहतरीन सुरक्षा देती है। इसमें कार की बॉडी की मजबूती, सीट बेल्ट और एयरबैग सिस्टम जैसे पैसिव फीचर्स के साथ-साथ एक्टिव सेफ्टी सिस्टम को भी ध्यान में रखा जाता है। 

अब अच्छी बात यह है कि कम कीमत में भी 5-स्टार रेटिंग वाली कारें उपलब्ध हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में मिलने वाली ऐसी पांच किफायती और सबसे सुरक्षित कारों के बारे में।

यह भी पढ़ें - Chery Arrizo 8: भारत में पेटेंट हुई चेरी एरिजो 8, क्या सड़कों पर जल्द दिखेगी ये चीनी हाइब्रिड सेडान?
विज्ञापन

2 of 6
Skoda Kylaq - फोटो : Skoda
Skoda Kylaq
करीब 7.55 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर Skoda Kylaq (स्कोडा काइलेक) एक यूरोपियन क्वालिटी वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। भारत एनसीएपी टेस्ट में इसे 30.88/32 (एडल्ट सेफ्टी) और 45/49 (चाइल्ड सेफ्टी) का टॉप क्लास स्कोर मिला।

इसमें छह एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सेफ्टी सुविधाएँ मौजूद हैं। यह उन खरीदारों के लिए बढ़िया विकल्प है जो प्रीमियम सेफ्टी को बजट में चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla Cybertruck Recall: टेस्ला ने 63,000 से ज्यादा साइबरट्रक वापस मंगाए, यह समस्या बनी वजह
विज्ञापन

3 of 6
2025 Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक Tata Nexon (टाटा नेक्सन) की शुरुआती कीमत करीब 7.32 लाख रुपये है। नेक्सन लंबे समय से क्रैश सेफ्टी में टॉप पोजीशन बनाए हुए है। इसे 29.41/32 (एडल्ट सेफ्टी) और 43.83/49 (चाइल्ड सेफ्टी) का शानदार स्कोर मिला।

कार में छह एयरबैग, ESC, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। नेक्सन एक सुरक्षित, मजबूत और फैमिली-फ्रेंडली एसयूवी है जो बजट से भी ज्यादा वैल्यू देती है।

यह भी पढ़ें - Automatic Car: अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

4 of 6
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Amar Sharma
Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) इस लिस्ट में सबसे सस्ती 5-स्टार रेटिंग वाली कार है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

भारत एनसीएपी टेस्ट में डिजायर ने 29.46/32 (एडल्ट सेफ्टी) और 41.57/49 (चाइल्ड सेफ्टी) का अंक हासिल किया। इसमें छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और सभी सीट बेल्ट के लिए रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 

डिजायर अपनी विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस और अब मजबूत सेफ्टी रिकॉर्ड के साथ भारत की सबसे भरोसेमंद बजट सेडान बन गई है।

यह भी पढ़ें - Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने ब्रिटेन में रखा कदम, मोटोजीबी के साथ साझेदारी में शुरू करेगी कारोबार
विज्ञापन

5 of 6
2025 Tata Altroz Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
6.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) अब भी हैचबैक सेगमेंट की सेफ्टी क्वीन कही जाती है। टाटा की ALFA आर्किटेक्चर पर बनी इस कार ने 29.65/32 (एडल्ट सेफ्टी) और 44.90/49 (चाइल्ड सेफ्टी) का शानदार स्कोर हासिल किया। 

इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स मिलते हैं। अगर आप एक किफायती, स्टाइलिश और सुरक्षित पारिवारिक कार की तलाश में हैं, तो अल्ट्रोज एक बेहतरीन विकल्प है।

यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO
7.28 लाख रुपये से शुरू होने वाली Mahindra XUV 3XO (महिंद्रा एक्सयूवी 3XO) एसयूवी स्टाइल और एडवांस सेफ्टी फीचर्स का बेहतरीन मेल है। इसने 29.36/32 (एडल्ट सेफ्टी) और 43.00/49 (चाइल्ड सेफ्टी) स्कोर के साथ 5-स्टार रेटिंग हासिल की।

कार में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा (हायर वेरिएंट्स में) जैसे फीचर्स मिलते हैं। जो लोग स्पोर्टी लुक के साथ सेफ्टी और टेक्नोलॉजी चाहते हैं, उनके लिए यह SUV काफी वेल्यू फॉर मनी है।

सेफ्टी अब सिर्फ महंगी गाड़ियों की चीज नहीं रही। अगर आप एक नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो 5-स्टार रेटिंग वाली ये मॉडल्स न सिर्फ आपको मन की शांति देंगे, बल्कि हर सफर को और सुरक्षित बनाएंगे। 

यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें