कुछ साल पहले तक ऐसा लग रहा था कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ही आने वाले समय का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट समाधान होंगे। खासतौर पर यूरोप को ईवी क्रांति का सबसे बड़ा केंद्र माना जा रहा था। लेकिन बीते एक साल में ईवी की बिक्री में तेज गिरावट आई है। और सबसे ज्यादा गिरावट यूरोप में ही दर्ज की गई है।
अमेरिका की तुलना में यूरोप में ज्यादा झिझक
Shell (शेल) की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि यूरोप के लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट करने में अमेरिका के लोगों की तुलना में ज्यादा हिचकिचा रहे हैं। सर्वे में सामने आया कि ज्यादातर ड्राइवर अभी भी पारंपरिक इंजन (पेट्रोल-डीजल) वाले वाहनों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। ये रुझान यूरोप में अमेरिका की तुलना में कहीं ज्यादा साफ नजर आता है।
यह भी पढ़ें - Citroen C3: सिट्रोएन ने यूरोप में C3 कार नहीं चलाने के लिए जारी की चेतावनी, क्या भारत में भी है चिंता की बात?