फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Driving Tips: बारिश में गाड़ी चला रहे हैं? ये 10 आसान टिप्स आपकी और कार की सुरक्षा के लिए हैं बेहद जरूरी

Wed, 23 Jul 2025 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर साल की तरह इस बार भी मानसून अपने साथ न सिर्फ ठंडक और राहत लाया है, बल्कि कई तरह की मुश्किलें भी खड़ी हो जाती हैं, खासतौर पर गाड़ी चलाने वालों के लिए।
विज्ञापन
1 of 11
बरसात के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
हर साल की तरह इस बार भी मानसून अपने साथ न सिर्फ ठंडक और राहत लाया है, बल्कि कई तरह की मुश्किलें भी खड़ी हो जाती हैं, खासतौर पर गाड़ी चलाने वालों के लिए। उत्तर भारत के कई इलाकों में हाल ही में हुई जबरदस्त बारिश ने एक बार फिर याद दिला दिया है कि बारिश में गाड़ी चलाना सिर्फ पानी से भरी सड़कों से गुजरने की बात नहीं है, बल्कि यह किसी चुनौती से कम नहीं होता। ट्रैफिक जाम, खराब गाड़ियां, गड्ढों में छुपे खतरे, इन सबसे बचने के लिए सिर्फ अच्छी वाइपर या तेजी से गाड़ी चलाना काफी नहीं है। आइए जानते हैं वे 10 जरूरी बातें जो बारिश में आपकी और आपकी गाड़ी की बड़ी मदद कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें - Renault Triber Facelift: 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

2 of 11
बरसात के बाहर भरा पानी - फोटो : संवाद
गाड़ी चलाते वक्त हेजार्ड लाइट का इस्तेमाल न करें
बारिश शुरू होते ही कई लोग हेजार्ड लाइट ऑन कर देते हैं। लेकिन ये लाइट सिर्फ इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए होती हैं। जैसे गाड़ी खराब होने पर सड़क किनारे खड़ी हो। गाड़ी चलाते वक्त इनका इस्तेमाल पीछे आने वाले ड्राइवर को भ्रमित कर सकता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। कम रोशनी में हेडलाइट और फॉग लैंप का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें - Connected Car Technology: कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी अपनाने में भारतीय कार मालिकों ने छोड़ा विकसित देशों को पीछे
विज्ञापन

3 of 11
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : संवाद
पानी से भरी सड़कों से बचें
अगर सड़क पर पानी जमा है, तो यह सोचकर मत चलिए कि सामने वाला चला गया तो आप भी निकल जाएंगे। कई बार पानी इंजन में या एग्जॉस्ट पाइप में घुस जाता है और गाड़ी बीच में ही बंद हो जाती है। अगर पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है, तो उस रास्ते से न जाएं या कोई दूसरा रास्ता लें।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने मौजूदा ईवी नीति मार्च 2026 तक बढ़ाई, जनता से सुझाव लेने की तैयारी

4 of 11
Car Driving in Waterlogging Area - फोटो : PTI
डूब चुकी गाड़ी को स्टार्ट न करें
अगर आपकी गाड़ी कहीं खड़ी थी और वह पानी में डूब गई है, तो सबसे बड़ी गलती होगी उसे स्टार्ट करने की कोशिश करना। इससे इंजन में पानी चला जाता है और गाड़ी को हाइड्रोलॉक हो सकता है, जिससे पूरा इंजन खराब हो सकता है। ऐसी स्थिति में मदद का इंतजार करें या टो सर्विस को कॉल करें।

 
विज्ञापन

5 of 11
car rain - फोटो : Adobe Stock
एक ग्लास ब्रेकर हथौड़ा रखें
ये बात फिल्मी लग सकती है, लेकिन ये छोटा सा उपकरण जान बचा सकता है। अगर गाड़ी पानी में डूब रही हो या लॉक हो जाए, तो ग्लास ब्रेकर से शीशा तोड़कर बाहर निकलना संभव है। इसे ड्राइवर सीट के पास कहीं सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें - Traffic Jam: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार के 24,000 करोड़ रुपये के मेगा प्लान को मिली मंजूरी
विज्ञापन

6 of 11
बरसात - फोटो : अमर उजाला
टायर का ट्रैड 3mm से कम न होने दें
मानसून में टायर की पकड़ सबसे अहम होती है। पुराने या घिसे टायर पानी में फिसल सकते हैं और गाड़ी का संतुलन बिगाड़ सकते हैं। टायर की ट्रैड गहराई कम से कम 3 मिमी होनी चाहिए। अगर टायर पर क्रैक या घिसाव है, तो फौरन बदलवाएं।

यह भी पढ़ें - Drunk Driving: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 1216 चालान काटे
विज्ञापन

7 of 11
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : Adobe Stock
वाइपर और वॉशर फ्लूइड की जांच करें
बारिश में साफ नजरिया सबसे जरूरी चीज होती है। पुराने वाइपर ब्लेड धुंध या लकीरें छोड़ सकते हैं जिससे आपकी विजिबिलिटी कम हो सकती है। समय रहते वाइपर बदलवाएं और विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड भी भरवा लें, ताकि गंदगी साफ की जा सके।

यह भी पढ़ें - Driving License: भारत और अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, जानें फीस, टेस्ट और ऑनलाइन हासिल करने की पूरी जानकारी

8 of 11
Car Windsheid Fog - फोटो : Freepik
शीशों पर फॉग जमने से रोकें
बारिश के मौसम में अंदर और बाहर के तापमान में फर्क होता है जिससे शीशे पर फॉग जम जाती है। सीधे एयर ब्लोअर चलाने से यह और बढ़ सकती है। इसके बजाय डिफॉगर मोड या एसी को रीसर्कुलेशन मोड पर चलाएं। साथ ही विंडशील्ड को साफ रखें।

 

9 of 11
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी में पानी की बोतल और कुछ खाना रखें
मानसून के ट्रैफिक जाम का शिकार कभी भी कोई भी बन सकता है। अगर आपने गाड़ी में पानी की बोतलें और कुछ सूखे स्नैक्स रखे हैं, तो घंटों के जाम में भी आप कम से कम भूखे-प्यासे नहीं रहेंगे। यह छोटी सी तैयारी आपका दिन बना सकती है।

यह भी पढ़ें - Skoda-VW Recall: स्कोडा-फॉक्सवैगन की गाड़ियां इस खराबी के कारण वापस मंगाई गईं, इस साल में दूसरी बार हुईं रिकॉल

10 of 11
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : राजू सैनी
पेड़ों के नीचे गाड़ी न लगाएं, सनरूफ की जांच करें
बारिश में पेड़ों के नीचे गाड़ी लगाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि तेज हवा में शाखाएं टूट सकती हैं या पूरा पेड़ गिर सकता है। अगर आपकी गाड़ी में सनरूफ है, तो हर बारिश के बाद उसकी जांच जरूर करें। सनरूफ की ड्रेनेज पाइप्स बंद होने या लीक होने से पानी अंदर आ सकता है।

 
विज्ञापन

11 of 11
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : राजू सैनी
इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स हमेशा साथ रखें
चाहे आपकी गाड़ी नई हो या पुरानी, मानसून में कुछ भी हो सकता है। इंश्योरेंस, रोड साइड असिस्टेंस (RSA), टो सर्विस और सर्विस सेंटर के नंबर फोन में सेव रखें। लंबी दूरी पर जा रहे हों, तो अपने रूट की जानकारी किसी परिवार वाले से शेयर करें और एक पावर बैंक जरूर साथ रखें। 

यह भी पढ़ें - Ford Bronco EV: फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी ईवी ग्लोबली हुई पेश, क्या ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत आएगी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें