फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUCC: बिना वैध पीयूसीसी के वाहन चलाया तो खैर नहीं, दिल्ली परिवहन विभाग ने इन जगहों पर लगाए कैमरे

Mon, 16 Oct 2023 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Traffic Camera - फोटो : istock
दिल्ली परिवहन विभाग ने वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना शहर में चलने वाले वाहनों का पता लगाने के लिए विशेष कैमरे लगाए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट) (पीयूसीसी) के बिना वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों को दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा नोटिस भेजा जाएगा, यदि उनके वाहन दिल्ली में चार अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए स्पेशल नंबर प्लेट रीडर कैमरों द्वारा पहचान लिए जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PUC Certificate - फोटो : Social Media
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये स्पेशल नंबरप्लेट रीडिंग कैमरे राजधानी के रणनीतिक स्थानों में एक पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में लगाए गए हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने कथित तौर पर शहर के चार ईंधन भरने वाले स्टेशनों पर एक वैध पीयूसीसी वैलिडिटी वेरिफिकेशन सिस्टम (वैधता सत्यापन प्रणाली) स्थापित की है। कथित तौर पर ये कैमरे मॉडल टाउन, शास्त्री नगर, मॉल रोड और शाहदरा में ईंधन भरने वाले स्टेशनों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PUC Certificate - फोटो : Istock
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये विशेष कैमरे वाहनों की नंबर प्लेटों को पढ़ सकते हैं और पंजीकरण संख्या रिकॉर्ड करने के बाद वाहन के डिटेल्स को अपने डेटाबेस से मिलाते हैं। यदि यह पाया जाता है कि वाहन वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना चल रहा है, तो वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को चिह्नित कर लिया जाएगा और उस वाहन के मालिक को नोटिस भेजा जाएगा।

4 of 5
PUC Certificate - फोटो : Istock
एक अधिकारी ने बताया, "ये कैमरे नंबर प्लेट को स्कैन करके यह पता लगा सकते हैं कि किसी वाहन में वैध पीयूसीसी है या नहीं। यह ईंधन स्टेशनों पर चार प्रदूषण जांच केंद्रों पर दो महीने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में, इन जगहों पर ऐसे 60 प्रतिशत वाहनों का पता चला है जो बिना वैध पीयूसीसी के चल रहे हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Pollution - फोटो : Social Media
रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली में लगभग 23 लाख वाहन बिना वैध पीयूसीसी के हैं। अधिकारी ने कथित तौर पर कहा, "ऐसे सभी वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजना मुश्किल है। हम लोगों को वैध पीयूसीसी हासिल करने के लिए एसएमएस भेज रहे हैं।" रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वायु प्रदूषण के मौसम की शुरुआत के साथ, दिल्ली परिवहन विभाग ने जांच करने के लिए एनफोर्समेंट (प्रवर्तन) टीमों को तैनात किया है, जबकि वाहन मालिकों को वैध पीयूसीसी हासिल करने के लिए संदेश भी दिए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें