कचरा गाड़ी
- फोटो : संवाद
फॉसिल फ्यूल से चलने वाले अन्य वाहन भी होंगे खत्म
इस नीति में सिर्फ ऑटो ही नहीं, बल्कि कई अन्य तरह के फॉसिल फ्यूल से चलने वाले वाहनों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाने की बात की गई है। उदाहरण के लिए, जो ठोस कचरा उठाने वाले वाहन नगर निगम और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं, उन्हें भी इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा।
इसके अलावा, 15 अगस्त 2025 से डीजल, पेट्रोल या सीएनजी से चलने वाले तीन पहिया मालवाहक वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया जाएगा। वहीं, दोपहिया वाहनों के लिए यह नियम 15 अगस्त 2026 से लागू होगा।
यह भी पढ़ें - Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स