फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyrus Mistry: महंगी एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स भी नहीं बचा पाए जिंदगी, सायरस मिस्त्री की कार की उड़ीं धज्जियां

Sun, 04 Sep 2022 08:40 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सायरस मिस्त्री जिस मर्सीडीज की जिस एसयूवी में सवार थे वो काफी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। कंपनी की कारों को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 3
सायरस मिस्त्री की कार हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया
बिजनेस टायकून सायरस मिस्त्री की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। घटना के समय उनकी तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई और हादसे में उनकी मौत हो गई। सबसे ज्यादा निराशाजनक बात ये है कि सायरस मिस्त्री जिस मर्सिडीज की जिस एसयूवी में सवार थे वो काफी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। कंपनी की कारों को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है। सुरक्षा के कई फीचर्स से लैस मर्सिडीज की एसयूवी में सवार होने के बाद भी अगर जिंदगी मौत के आगे हार जाए तो फिर क्या उपाय रह जाते हैं।


 
विज्ञापन

2 of 3
मर्सिडीज में आते हैं ऐसे सेफ्टी फीचर्स - फोटो : सोशल मीडिया
मर्सिडीज की जीएलसी सीरीज की थी एसयूवी
मर्सिडीज की एसयूवी दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल हैं। जिस एसयूवी में मिस्त्री सवार थे वो मर्सिडीज की जीएलसी 220डी 4 मैटिक एसयूवी थी। कंपनी की इस एसयूवी में प्री-सेफ सिस्टम आता है। इसके साथ इसमें एक्टिव पार्किंग असिस्ट विद पार्कट्रॉनिक, 360 डिग्री कैमरा व्यू, नी बैग, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स आते हैं। इनके अलावा इसमें ओवर स्पीडिंग वॉर्निंग सिस्टम भी आता है जिसमें 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर एसयूवी में बीप बजती है और 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड होते ही लगातार बीप बजती है जिससे एसयूवी सवार को पता चलता है कि उनकी स्पीड काफी ज्यादा हो चुकी है और अब स्पीड कम करने की जरूरत है। एसयूवी में ड्राइवर और पैसेंजर के लिए सात एयरबैग भी मिलते हैं। एसयूवी को यूरो एनसीएपी से 5 स्टार रेटिंग भी मिली हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मर्सिडीज जीएलसी 220 डी - फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी को इंजन से मिलती है इतनी ताकत
मर्सिडीज की ओर से इस एसयूवी के डीजल वर्जन में 1950 सीसी का 4 इनलाइन सिलेंडर वाला इंजन दिया जाता है जिससे एसयूवी 192 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क निकालती है। इस इंजन से एसयूवी को इतनी ताकत मिलती है कि एसयूवी महज 7.9 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। एसयूवी की टॉप स्पीड 215 किलोमीटर प्रति घंटे की है। एसयूवी को 9 गियर वाले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिये गए हैं। कार की कीमत 68 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें