भारत में त्यौहारी सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और ऑटो सेक्टर में ग्रोथ टॉप पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार कंपनियों के पास लाखों कारों के ऑर्डर पेंडिंग हैं। इस कारण त्यौहारी सीजन के पहले की वेटिंग पीरियड काफी लंबा हो गया है। इससे ग्राहकों को अपनी पसंद की कार घर लाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
- फोटो : Mahindra
स्कॉर्पियो की बंपर डिमांड
महिंद्रा ने हाल में ही नई स्कॉर्पियो एन और क्लासिक को पेश किया था। इस एसयूवी की बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे में ही एक लाख कारों की बुकिंग हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के लिए मौजूदा समय में 1.5 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। स्कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा को एक्सयूवी 700 और थार की भी एक लाख 10 हजार से ज्यादा यूनिट डिलीवर करनी हैं। कंपनी जल्द ही एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक भी बाजार में उतारने वाली है।
विज्ञापन
3 of 6
मारूति की सीएनजी कारें
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति भी नहीं है पीछे
बलेनो, स्विफ्ट, अर्टिगा और सेलेरियो के पेंडिंग ऑर्डर को जोड़ दिया जाए तो मारुति के पास इन चार कारों के ही 75 हजार ऑर्डर पेंडिंग हैं। इनके अलावा कंपनी की सीएनजी रेंज की कारों के भी करीब 1.30 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी की ओर से ब्रेजा का नया मॉडल बाजार में उतारा गया है और उसपर भी कंपनी को अच्छी बुकिंग मिली हैं जबकि ग्रैंड विटारा को भी बड़ी संख्या में ग्राहकों ने बुक किया है। ऐसे में मारुति की कारों पर भी वेटिंग पीरियड काफी लंबा है।
4 of 6
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा के पास भी हजारों पेंडिंग ऑर्डर
पंच, नेक्सन, टिगोर, टियागो, हैरियर, सफारी की बदौलत टाटा के पास भी ग्राहकों की कमी नहीं है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पंच, नेक्सन और नेक्सन ईवी कारों के ही 50 हजार पेंडिंग ऑर्डर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एमजी ग्लॉस्टर
- फोटो : MG India
एमजी का है ये हाल
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी ने भी अगस्त में नई एसयूवी ग्लॉस्टर को भारतीय बाजार में पेश किया है। सात सीट वाली इस लग्जरी एसयूवी में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स दिये हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कार भी है। इन कारों के अलावा कंपनी की एस्टर और हैक्टर के ही 45 हजार ऑर्डर पेंडिंग हैं।
बाकी कंपनियों की कारों पर भी है लंबी वेटिंग
इन कार कंपनियों के अलावा होंडा, हुंडई, किया जैसी कंपनियों के पास भी लंबे पेंडिंग ऑर्डर हैं। हुंडई क्रेटा, वेन्यू, आई-20, सेट्रो, ऑरा जैसी कारें भारतीय बाजार में बेचती है तो किया की सेल्टॉस, सोनेट और कैरेंस को भी भारतीय ग्राहकों ने पसंद किया है।