फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cruise Control: कार में बड़े काम का फीचर होता है क्रूज कंट्रोल, जानें कैसे आसान करता है सफर

Wed, 21 Sep 2022 11:19 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए जमाने की कारों में काफी आम फीचर है क्रूज कंट्रोल। अगर आप भी इस फीचर की जानकारी चाहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। हम इस खबर में क्रूज कंट्रोल से जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
क्रूज कंट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया
कारों में लगातार नई टेक्नोलॉजी आ रही है जिससे ड्राइविंग काफी आसान हो गई है। क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर से भी कार चलाने में काफी आसानी होती है। क्या होता है क्रूज कंट्रोल, कैसे काम करता है और किस तरह ड्राइवर की मदद करता है आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन

क्या होता है क्रूज कंट्रोल

2 of 6
क्रूज कंट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया
ये एक ऐसा सिस्टम होता है जो ड्राइवर द्वारा सेट की गई स्पीड पर कार को चलाता है। इस सिस्टम को कार में एक्टिव करने के बाद एक्सीलेरेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन

कैसे करता है काम

3 of 6
क्रूज कंट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी कार में ये सिस्टम स्पीड को बरकरार रखने के लिए ड्राइवर की नकल करता है। मैनुअल तरीके में कार को चलाने के लिए ड्राइवर को एक्सीलेरेटर को दबाना होता है। इसे जितना दबाया जाता है उतनी ही स्पीड में कार चलती है लेकिन क्रूज कंट्रोल की बदौलत एक बार स्पीड सेट करने के बाद एक्सीलेरेटर को दबाने की जरूरत नहीं होती।

क्या हैं फायदे

4 of 6
क्रूज कंट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज कंट्रोल का सबसे बड़ा फायदा ही ये होता है कि इसे एक्टिव करने के बाद कार खुद चलती है और ड्राइवर को कार के एक्सीलेरेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं होती जिससे ड्राइवर को थकावट कम होती है। जैसे प्लेन में ऑटो पायलट मोड काम करता है वैसे ही कार में क्रूज कंट्रोल काम करता है। एक ही स्पीड में कार चलने के कारण एवरेज भी बेहतर होता है।
विज्ञापन

नुकसान भी हैं

5 of 6
नेशनल हाइवे - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा नहीं है क्रूज कंट्रोल से सिर्फ फायदा ही होता है। कई बार इससे नुकसान भी हो जाता है। इसे उपयोग करने के समय कार ड्राइवर को लापरवाह नहीं होना चाहिए। अगर हम कार में क्रूज कंट्रोल एक्टिवेट कर आराम करने लगें और अचानक से कार के सामने कुछ आ जाए तो लापरवाही के कारण गंभीर हादसा हो सकता है। इसलिए इसे उपयोग करते समय हमेशा सतर्क रहना बेहतर होता है। इसके अलावा अभी भी देश में मिलने वाली कारों के टॉप वैरिएंट में ही इसे ऑफर किया जाता है ऐसे में इस ऑप्शन के लिए आपको ज्यादा पैसे देने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होता है उपयोग

6 of 6
नेशनल हाइवे - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर हाइवे या खुली सड़कों पर जहां ट्रैफिक काफी कम होता है वहां पर इसे उपयोग किया जाता है। ऐसी हाइवे पर लंबे समय तक कार को एक ही स्पीड में चलना होता है और वहां पर ब्रेक या क्लच का उपयोग भी कम होता है तो क्रूज कंट्रोल सिस्टम अच्छे से काम करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें