Citroen India ने भारतीय बाजार में नई C5 Aircross (सी5 एयरक्रॉस) एसयूवी के लॉन्च का एलान किया है। 2022 C5 Aircross SUV को दिल्ली में 36,67,000 रुपये की इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। नई सी5 एयरक्रॉस एसयूवी को एक डिजाइन मेकओवर मिलता है, जो इसे पहले की तुलना में ज्यादा खास, मॉडर्न और डायनैमिक पर्सोनेलिटी देता है। C5 Aircross इस समय वाहन निर्माता की भारतीय बाजार में फ्लैगशिप एसयूवी है। C5 एयरक्रॉस एसयूवी को साल 2021 में भारत में पहली बार लॉन्च किया गया था। इसे अपने सेगमेंट में सबसे आरामदायक और मॉड्यूलर एसयूवी माना जाता है।
विज्ञापन
2 of 10
Citroen C5 Aircross 2022
- फोटो : Citroen India
अपने 2022 अवतार में, कार अब ज्यादा आकर्षक और डायनैमिक लुक के साथ आई है। Citroen ने C5 एयरक्रॉस के एक्सटीरियर और साथ ही इंटीरियर को नया रूप दिया है। शार्प डिजाइन के साथ जो हाई क्वालिटी वाले कलर्स के साथ-साथ एसयूवी का इंटीरियर काफी आरामदायक और काफी बड़ा है। यह सिर्फ एक वैरिएंट शाइन में उपलब्ध है जिसमें डुअल-टोन पेंट स्कीम मिलता है।
विज्ञापन
3 of 10
Citroen C5 Aircross 2022
- फोटो : Citroen India
लुक और डिजाइन
अपने 2022 अवतार में, कार अब ज्यादा आकर्षक और डायनैमिक लुक के साथ आई है। शार्प डिजाइन के साथ जो हाई क्वालिटी वाले कलर्स के साथ-साथ एसयूवी का इंटीरियर काफी आरामदायक और बड़ा है। अपने क्रांतिकारी डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और प्रभावशाली मौजूदगी के साथ आपकी मौजूदगी को कुछ खास बनाने के लिए इसे बनाया गया है।
4 of 10
Citroen C5 Aircross 2022
- फोटो : Citroen India
Citroen ने एसयूवी के एक्सटीरियर में काफी बदलाव किए हैं। नए फ्रंट-एंड डिजाइन के साथ नया डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर और हेडलैम्प्स है। वे अब ज्यादा स्पोर्टी दिखते हैं और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप ग्रिल में क्रोम स्ट्रिप्स के साथ इंटीग्रेट होते हैं। रियर एलईडी टेल लैंप्स में अब 3डी इफेक्ट मिलता है। साइड में नए 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर, Citroen C5 Aircross अब अपने रिप्लेस किए गए मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न आधुनिक और शार्प नजर आती है।
विज्ञापन
5 of 10
Citroen C5 Aircross 2022
- फोटो : Citroen India
इंटीरियर और फीचर्स
नई 2022 C5 Aircross फेसलिफ्ट एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। पूरे इंटीरियर में ग्लॉस ब्लैक और क्रोम हाइलाइट्स हैं। Citroen ने एक नया गियर शिफ्टर और ड्राइव मोड बटन जोड़ा है। यह एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, कम्फर्ट सीट्स और हैंड्स-फ्री टेलगेट के साथ मिलना जारी है।
विज्ञापन
6 of 10
Citroen C5 Aircross 2022
- फोटो : Citroen India
इसके अलावा, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, हिल स्टार्ट असिस्ट, कीलेस एंट्री और स्टार्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, टॉप-डाउन व्यू के साथ रियर पार्किंग कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम आदि ऑफर पर हैं।
विज्ञापन
7 of 10
Citroen C5 Aircross 2022
- फोटो : Citroen India
इंजन और माइलेज
Citroen ने इंजन या गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। Citroen C5 Aircross SUV में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड-डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 177 bhp का अधिकतम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। Citroen का यह भी दावा है कि C5 Aircross 18.6 किमी प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देती है।
8 of 10
Citroen C5 Aircross 2022
- फोटो : Citroen India
मुकाबला
Citroen तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अपनी सीके बिरला प्लांट में C5 Aircross प्रीमियम एसयूवी बनाती है। Citroen C5 Aircross SUV का मुकाबला Jeep Compass (जीप कंपास) और Hyundai Tucson (ह्यूंदै ट्यूशॉ), Volkswagen Tiguan (फक्सवैगन टिगुआन) और Skoda Kodiaq facelift (स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट) जैसे कारों से है।
9 of 10
Citroen C5 Aircross 2022
- फोटो : Citroen India
इन 19 शहरों में उपलब्ध
न्यू Citroen C5 Aircross SUV अब 19 शहरों में 20 ला मैसन सिट्रोएन फिजिटल शोरूम में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह नई दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, भुवनेश्वर, सूरत, नागपुर, विजाग, कालीकट और कोयंबटूर में उपलब्ध है।
ऑनलाइन खरीद का विकल्प
Citroen नई Citroen C5 Aircross SUV के लिए अपनी 100 प्रतिशत डायरेक्ट ऑनलाइन खरीदारी का विस्तार भी करेगा। डीलर नेटवर्क से बाहर के शहरों सहित 90 से ज्यादा भारतीय शहरों के ग्राहक इस डायरेक्ट ऑनलाइन पहल के जरिए कवर किए जाएंगे और सीधे कंपनी के प्लांट से अपने लिए यह कार ऑर्डर कर सकते हैं।