फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपने पहले उत्पाद के तौर पर अपनी C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। Citroen ने C5 Aircross एसयूवी को दो वेरिएंट्स - फील और शाइन में पेश किया है। C5 Aircross एसयूवी CKD यानी कंप्लीटली नॉकड डाउन यूनिट होगी। यानी इसे भारत में एसेंबल किया जाएगा। एसयूवी की स्थानीय असेंबलिंग पहले ही भारत में तमिलनाडु के थिरुवल्लूर स्थित सीके बिड़ला प्लांट में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 9
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
कीमत
कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप C5 Aircross एसयूवी को दिल्ली में 29.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि यह इस एसयूवी की इंट्रोडक्ट्री कीमत है जिसे भविष्य में बढ़ाया जाएगा। C5 Aircross एसयूवी के फील मोनो-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 29,90,000 रुपये है। वहीं बाइ-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30,40,000 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल शाइन मोनो-टोन और बाइ-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 31,90,000 रुपये है।
विज्ञापन
3 of 9
Citroen C5 Aircross Rear
- फोटो : Social Media
बुकिंग
इस प्रीमियम 5-सीटर एसयूवी की प्री-बुकिंग काफी पहले से चालू है। Citroen C5 Aircross एसयूवी की बुकिंग La Maison डीलरशिप पर 50,000 रुपये की राशि देकर की जा सकती है। इसके अलावा Citroen India की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस एसयूवी की बुकिंग की जा सकती है।
4 of 9
Citroen C5 AirCross
- फोटो : For Representation Only
किराये पर भी उपलब्ध
Citroen ने C5 Aircross SUV के लिए अपने सब्सक्रिप्शन-आधारित प्लान का भी एलान किया है। फ्रांसीसी कार निर्माता की पहल के तहत कोई भी ग्राहक हर महीने 49,999 रुपये की रकम चुका कर C5 एयरक्रॉस एसयूवी को चला सकता है। इस प्लान के तहत कंपनी अपनी इस एसयूवी पर पांच साल की सर्विस दे रही है, जिसमें कार का नियमित रखरखाव, एक्सटेंडेड वारंटी, रोड साइड असिस्टेंस और भी बहुत कुछ शामिल होगा। इतना ही नहीं इस सब्सक्रिप्शन स्कीम के तहत खरीदार सब्सक्रिप्शन की अवधि खत्म होने के बाद कार को आखिरी फाइनेंस पेमेंट देकर नए मॉडल के साथ अपग्रेड भी कर सकते हैं या डीलर को वापस कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
इंजन और पावर
Cirtoen C5 एयरक्रॉस कंपनी की प्रीमियम कार है। इसका लक्ष्य ऐसे खरीदार हैं जो कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चाहत के साथ ही एक आरामदायक सवारी की चाहत रखते हैं। यह एसयूवी सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट की अन्य देशों में बिक्री होती है।
विज्ञापन
6 of 9
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
माइलेज
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में वायर कंट्रोल के द्वारा शिफ्ट और पार्क की सुविधा होगी। C5 एयरक्रॉस का माइलेज भी शानदार है। कंपनी का दावा है कि Cirtoen C5 एयरक्रॉस एसयूवी 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
विज्ञापन
7 of 9
Citroen C5 Aircross interior
- फोटो : For Representation Only
शानदार फीचर्स
C5 एयरक्रॉस में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एंड्रॉइड ऑटो, फोन मिररिंग और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी ड्राइव मोड के साथ ग्रिप कंट्रोल सिस्टम, पुश बटन / स्टार्ट / स्टॉप, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग, फंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। C5 पार्क असिस्ट फीचर के साथ भी आएगा जो एसयूवी को पार्क करने में आपकी मदद करेगा। C5 एयरक्रॉस खुद को चलाने में सक्षम होगा और आपको सिर्फ एक्सीलरेटर दबाना और ब्रेक लगाना होगा।
8 of 9
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
डायमेंशन
C5 एसयूवी Citroen के EMP2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को प्यूजो और डीएस ऑटोमोबाइल जैसे कई विदेशी ब्रांड भी इस्तेमाल करते हैं। Citroen C5 Aircross की लंबाई 4500 mm, चौड़ाई 1840 mm और उंचाई 1670 mm है। इस एसयूवी की ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है। भारत में इस एसयूवी के इंजन और एक्सल के साथ कंपनी ने स्थानीयकरण पर जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक बाद के उत्पादों में स्थानीयकरण की प्रक्रिया काफी हद तक बढ़ जाएगी।