भारत में कई ऐसे इलाके हैं जहां चिलचिलाती धूप और गर्मी पड़ती है। तो कई ऐसी जगहें भी हैं जहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। लेकिन ऐसी जगहें ज्यादा हैं जहां चुभती और जलती गर्मी झुलसा देती है। इन क्षेत्रों के बढ़े तापमान में वाहन चलाना कोई मजे की बात नहीं कही जा सकती। ऐसे में कार में एक बेहतर एयर कंडीशनर निहायत जरूरी फीचर है। कार निर्माता इसे ध्यान में रखते हुए इंटीरियर को जल्दी से ठंडा करने के लिए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अन्य फीचर्स देने लगी हैं। इसके अलावा, कारों में वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर भी दिया जाने लगा है। गर्मी के इस मौसम में अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो वेंटिलेटेड (हवादार) सीट्स वाली कार खरीदना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। लेकिन यो वेंटिलेटेड सीट्स क्या होती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Ventilated Seats
- फोटो : For Reference Only
वेंटिलेटेड सीट्स क्या हैं?
वेंटिलेटेड सीट्स एक लग्जरी फीचर है जो पहले सिर्फ हाई-एंड वाहनों में ही दी जाती थीं। लेकिन अब, ये फीचर अब कई सस्ती कारों में भी मिलने लगा हैं। वेंटिलेटेड सीटों में सीट के नीचे कई छोटे पंखे होते हैं जो छोटे प्लास्टिक ट्यूबों के जरिए और फिर सीटों पर छिद्रों के जरिए हवा देते हैं। आमतौर पर, यह केबिन की हवा होती है जिसे छिद्रों के जरिए पंप किया जाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि वेंटिलेटेड सीट्स को हीटेड या कूल्ड सीट्स नहीं समझना चाहिए, क्योंकि ये सभी अलग-अलग काम करते हैं। यहां हम आपको वेंटिलेटेड सीट्स वाली 5 सबसे सस्ती कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Kia Sonet Facelift 2022
- फोटो : Kia India
Kia Sonet
Kia Sonet के HTX+ वैरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स का ऑप्शन मिलता है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी HTX+ ट्रिम में दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इनमे एक 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन है। इसके अलावा, इस एसयूवी में कई ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। किआ सोनेट कार अपने सेगमेंट में सबसे बड़े बूट स्पेस 392 लीटर के साथ आती है। HTX+ ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 12.09 लाख रुपये है।
4 of 7
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Tata Nexon के XZ+ (पी) वैरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स फीचर का विकल्प दिया गया है। Nexon एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। Tata Nexon XZ+ (पी) वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.74 लाख रुपये है। कंपनी जल्द ही Nexon इलेक्ट्रिक कार के एक लॉन्च रेंज वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
5 of 7
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
Skoda Slavia
स्कोडा ऑटो इंडिया भारत में अपनी लग्जरी सेडान कार स्कोडा स्लाविया को कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ पेश करती है। इस कार में भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर दिया गया है। स्कोडा स्लाविया दो इंजन ऑप्शन - 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। Skoda Slavia की एक्स-शोरूम कीमत 13.59 लाख रुपये है।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai VERNA
- फोटो : Hyundai
Hyundai Verna
Hyundai Verna लग्जरी सेडान कार का SX(O) ट्रिम वेंटिलेटेड सीट्स ऑप्शन के साथ आता है। Verna तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है – 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल, और 1.5-लीटर डीजल यूनिट। इस कार में चार ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं - 6-स्पीड एमटी, आईवीटी, 7-स्पीड डीसीटी, और 6-स्पीड एटी। Hyundai Verna के इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.97 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki XL6
मारुति सुजुकी की प्रीमियम 6-सीटर कार 2022 मारुति सुजुकी XL6 में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस कार के अपडेटेड मॉडल अल्फा+ ट्रिम में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर्स दिया गया है। अपडेटेड मॉडल में नया 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स भी मिलता है। इसमें स्टिक शिफ्ट का विकल्प भी उपलब्ध है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपये है।